महाराष्ट्र के कल्याण में किसका होगा ‘कल्याण’..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

TV चुनाव 2024 महाराष्ट्र राजनीति

AajTak Kalyan News: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (Shiv Sena) जब बीजेपी (BJP) के साथ थी,पार्टी के अलग ही जलवे थे। एक तरफ जहां महाराष्ट्र (Maharashtra) में एनसीपी का अच्छा वोट बैंक है तो वहीं शिवसेना (Shiv Sena) की मजबूत पकड़। लेकिन शिवसेना में हुई फूट के कारण वर्तमान समय में दो शिवसेना हो गयी है। एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियायत पर किस गुट का कितना जोर है इसको देखने का समय अब आ गया है। शिवसेना दो गुटों में बटने के बाद ये पहला लोकसभा चुनाव है, जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढे़ंः Gujarat के सूरत में BJP फिर लहराएगी परचम..जानिए आजतक के शो में दर्शकों का मूड


इस चुनाव से ये साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) कि जनता किसे असली शिवसेना (Shiv Sena) मानती है तो किसे नकली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जनता के नब्जों को टटोलने के लिए आजतक की टीम पहुंच गई महाराष्ट्र के कल्याण में। आपको बता दें कि कल्याण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत (Srikanth) मैदान में हैं। वहीं उद्धव ठाकरे गुट से वैशाली दारेकर राणे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कल्याण में जब आजतक की सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) पहुंची तो वहां जोरदार स्वागत हुआ। और फिर इस गर्मी में चुनावी पारा को जानने के लिए अंजना ने शुरू हुआ सवालों का सिलसिला।
कल्याण सीट इस बार महाराष्ट्र की सियासत में बहुत मायने रखती है। क्योंकि यहां से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मैदान में हैं। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में श्रीकांत शिंदे इसी सीट से सांसद चुने गए थे।

कल्याण में जब शिवसेना (एकनाथ शिंदे ) पार्टी के नेता से सवाल किया तो वह उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम पहले भी बीजेपी के साथ थे और आज भी बीजेपी के ही साथ हैं। उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने कहा कि वह 2014 में तो बीजेपी के साथ थे लेकिन इसबार क्यों नहीं है , आज वो राहुल गांधी के साथ हैं ये कौन सी नीति हैं।

ये भी पढ़ेंः नासिक में चला आजतक तक का हेलिकॉप्टर शॉट..BJP या कांग्रेस..जानिए जनता का मूड क्या है?

वहीं बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे लिए गठबंधन के सभी उम्मीदवार एक समान हैं। सभी यहां NDA के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। और जीत भी शिंदे साहब की होने जा रही है। मोदी जी की सरकार ने सभी वर्ग के लिए खूब काम किया है उसी का नतीजा है कि विपक्ष को यहां से उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

जब एक महिला से सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि पूरे देश में आज मोदी जी की लहर है। उन्हीं के नेतृत्व में सारा काम हो रहा है। लोकसभा कोई स्थानीय नेता को देखकर नहीं पीएम मोदी को देखकर वोट करते हैं।
वहीं एक दूसरी महिला ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि मोदी जी के अलांवा कोई दूसरा नेता पूरे भारत में नहीं है। पूरे देशभर की मांग मोदी है।

कल्याण में शिवसेना के उम्मीदवार श्रीकांत से भी सवाल किए गए, उन्होंने कहा कि बालासाबेह के विचारों को आगे ले जाने का काम महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे साहब कर रहे हैं। दो साल में बाला साहब को जो चाहिए था वो सारे काम शिवसेना के माध्यम से सरकार कर रही है। किसान हो मजदूर हो, गरीब हो सभी को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जा रहा है। लोगों को काम दिख रहा है। जनता एक बार फिस से शिवसेना पर भरोसा करने जा रही है। और कल्याण से शिवसेना जीत रही है।

कल्याण लोकसभा क्षेत्र का इतिहास

कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। कल्याण लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इसके पहले यह ठाणे लोकसभा के अंतर्गत आती थी। कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट शिवसेना-बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां से बीजेपी के राम कापसे 1989 से 1996 तक चुनाव जीतते आए।

महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के गठबंधन होने के बाद यह सीट शिवसेना के खाते में चली गई। शिवसेना ने प्रकाश परांजपे को टिकट दिया वो जीतकर भी आए। वो 1996 से 2008 तक लगातार जीते और सांसद रहे। उनके निधन के बाद शिवसेना ने प्रकाश परांजपे के बेटे आनंद परांजपे को मैदान में उतारा। आनंद ने पिता की विरासत को संभाला और चुनाव जीते।

आनंद परांजपे कल्याण से सांसद चुने गए लेकिन कुछ ही समय बाद शिवसेना के साथ उनकी कटुता पैदा हो गई। इसका असर यह हुआ कि शिवसेना से वो दूर हो गए और उन्होंने एनसीपी की सदस्यता ले ली। 2014 में आनंद एनसीपी से चुनाव में उतरे और चुनाव में हार गए।

2019 का जनादेश

इस चुनाव में शिवसेना ने यहां से श्रीकांत एकनाथ शिंदे को टिकट दिया था, तो वहीं बाबाजी बलराम पाटिल कांग्रेस की तरफ से मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से रवींद्र केने को उम्मीदवार बनाया था।

इस सीट पर शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने जीत दर्ज की थी।

2014 का जनादेश

2014 लोकसभा चुनाव में कल्याण सीट से शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने जीत दर्ज करते हुए 4,40,892 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के आनंद परांजपे को 1,90,143 वोट मिले।