08 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला हो सकता है। कोई भी काम बहुत सोचकर करें। आज पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें और अपने काम पर फोकस करें। आपको दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Tauras)  आज आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। बिजनेस में कोई जोखिम उठाने से बचें। यदि आप किसी को धन उधार पर दे रहे हैं तो पूरी लिखापढ़ी करके दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आपको अभिलाषा भी नहीं थी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं, सावधान रहें। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। सम्मान की प्राप्ति होगी और सांसारिक प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपके उधार में कमी होगी और कार्य सफल होंगे। आपको आज दोस्‍तों से हर प्रकार की मदद मिलेगी। भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अपने चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाने पर पूरा जोर देना होगा। आप बिजनेस के कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में यदि आपको लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह आज सुलझता दिख रहा है। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति हो, तो आप संयम से काम लें। 

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपको ऑफिस में आज कुछ जरूरी काम सौंपे जा सकते हैं, जिनमें आपको खुद को साबित करके दिखाना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको लाभ होगा। पुत्र और पुत्री के विवाह की बात काफी आगे बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)   आज कानूनी मामलों को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है।  नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। आज खान-पान पर पूरा ध्यान दें, अत्यधिक तले भुने भोजन से आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें। काम में कुछ गलती होने के कारण आपके साथी ही आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। 

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको अधिकारियों से हर मामले में मदद मिलेगी। आज आपके काम में उलटफेर हो सकते हैं और बड़े बदलाव होने से आपका काम आसान हो सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्य आज पूरे होंगे और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज धन संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीद रहे तो वो आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी पुराने निवेश से दुगना लाभ मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के बाद के हिस्‍से में किसी महिला की मदद से आपको लाभ होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। आपके धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी छोटे-मोटे जश्न का आयोजन हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी और भाग्य साथ देगा। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। विरोधी आपसे आगे निकल जाएंगे और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। दिन के उत्तरार्ध में भी शुभव्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि उन्हें अपनी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में  किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको  संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी अपने भाई व बहनों से चल रही अनबन दूर होगी। विद्यार्थियों को  बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)