2024 से पहले मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार..ये बन सकते हैं मंत्री

राजनीति

Jyoti Shinde,Editor

बड़ी ख़बर देश की राजनीति से जुड़ी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। सूत्रों की माने तो मोदी कैबिनेट में नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां भी चल रही हैं। इस मंत्रमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को शामिल करने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें: 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक..चिराग-बादल होंगे शामिल

pic-social media

मोदी कैबिनेट में बिहार के जमुई के सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो चिराग पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें: Political News: 2047 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे मोदी ?

अन्य नये चेहरों में बिहार के ही पश्चिम चंपारण से लगातार तीन बार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भी शामिल किया जा सकता है। इस बार उन्हें पहली बार कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आपको बतादें कि जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन दोनों के नेताओं के अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय कैबिनेट में फिर से जगह मिलने की उम्मीद है। साल 2021 से ही रविशंकर प्रसाद  मंत्रिमंडल से बाहर हैं।

चिराग को मिल सकता है पिता वाला विभाग

लोजपा पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान मोदी सरकार में उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि चिराग को केंद्र में उन्हीं के विभाग की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। चिराग के मंत्री बनने, पार्टी का NDA के साथ गठबंधन और उनकी डिमांड को भाजपा की तरफ से माने जाने के सवाल पर पटना से लेकर दिल्ली तक नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने बीते सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी वार्ता हुई थी।

इससे पहले रविवार को पटना में चिराग पासवान ने इस बात के संकेत भी दिए थे कि लोजपा (रा) NDA के गठबंधन में शामिल होने से पहले बैठकों का एक दौर चलेगा।

रविशंकर प्रसाद की हो सकती है वापसी, संजय जायसवाल को मौका

माना जा रहा है कि सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कीएक बार फिर से मोदी कैबिनेट में वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्हें फिर से कानून मंत्रालय ही दिया जाएगा। वे फिलहाल अभी दिल्ली में हैं। हालाकि रवि शंकर प्रसाद के पीए ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि रविशंकर के दोबारा मंत्री बनने की बात गलत है। वो बस एक अफवाह है।

तो वहीं दूसरी ओर बिहार के ही पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जायसवाल को भी केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। हालांकि, उन्हें कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा इसकी कोइ जानकारी नहीं ल है। जायसवाल 2009 से लगातार लोकसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में भाजपा की कमान भी जायसवाल संभाल चुके हैं।

एकतरफ जहां बिहार से दो नेताओं को मंत्री बनाने की उम्मीद जताई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ वर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल से बिहार कोटे के दो मंत्रियों को हटाए जाने की भी उम्मीद लगाई जा जा रही है। इनमें एक नाम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस है। तो दूसरा नाम बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे का है।

READ: PM Modi-BJP-Vision congress-khabrimedia- Top news-Latest political news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi