Delhi के पश्चिम विहार क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है।
Delhi News: दिल्ली के पश्चिम विहार (Paschim Vihar) क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम विहार वार्ड में 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर उन्होंने इस इलाके में व्यापक बदलाव की शुरुआत कर दी है। क्षेत्र में किए गए विस्तृत निरीक्षण के बाद लिए गए इन निर्णयों को लेकर चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की बदलेगी सूरत
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से पश्चिम विहार के कई इलाकों की स्थिति में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है। विशेष रूप से जलभराव जैसी पुरानी समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया जाएगा जिससे बारिश के मौसम में लोगों को होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। यह फैसले आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी ढांचे के निर्माण की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने किया 5 प्रमुख स्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम विहार में विस्तृत निरीक्षण दौरा किया। यह दौरा RBI एन्क्लेव से शुरू होकर वाइट हाउस, साहिबो नदी, BG-8 मार्केट, और अंत में BG-6 ब्लॉक मार्केट तक पहुंचा। इस दौरान सांसद प्रवीण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना, विधायक करनैल सिंह और पार्षद विनीत वोहरा भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के आधार पर कई महत्वपूर्ण विकास निर्णय लिए गए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
500 करोड़ की परियोजनाओं से होगा बदलाव
सांसद प्रवीन खंडेलवाल (MP Praveen Khandelwal) ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृतियां पश्चिम विहार को एक आधुनिक और सुसंगठित इलाके के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ की परियोजनाओं के तहत साहिबी नदी का पुनरुद्धार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकेगी। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत, हरित क्षेत्र का विस्तार और दीवारों की खूबसूरती से लोगों को बेहतर शहरी वातावरण मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi की सड़कों पर उतरीं 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
साफ-सफाई और जल निकासी संरचना में सुधार से न केवल स्वास्थ्य स्तर बेहतर होगा, बल्कि लंबी अवधि में संपत्तियों के मूल्य बढ़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘सीएम की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता से क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है।’
क्षेत्रवासियों में जगी नई उम्मीद
स्थानीय निवासी राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछले शासन की तुलना में काफी बेहतर काम कर रही है। सड़कें, नाले, पार्कों की देखभाल और साफ-सफाई में स्पष्ट सुधार दिख रहा है। सरकार लगातार जमीनी स्तर पर काम करती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, राजधानी में तीन मेट्रो स्टेशनों के बदले गए नाम
पश्चिम विहार में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को अब जड़ से खत्म करने का वक्त आ गया है। सीएम रेखा गुप्ता के इस बड़े फैसले से क्षेत्रवासियों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।
