Rajasthan

Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा कदम, CM भजनलाल शर्मा जल्द लाएंगे नई पॉलिसी

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है।

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अगले महीने सरकार एक नई नीति (New Policy) ला रही है, जिसका पूरा फोकस किसान के बेटे को आगे बढ़ाने पर होगा। इससे किसान परिवारों की नई पीढ़ी को मजबूती मिलेगी।

Pic Social Media

2027 तक पूरे प्रदेश में दिन में बिजली का वादा

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 2027 तक राजस्थान के सभी किसानों को दिन में बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी ही 22 जिलों में दिन के समय बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार किसानों की हर जरूरत को प्राथमिकता दे रही है।

किसान हित में एक के बाद एक योजनाएं

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि सरकार ने बीज-कीटनाशक की सुचारु व्यवस्था की है, पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन शुरू की हैं और हर योजना का पैसा बिना कटौती के सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है। कांग्रेस राज में चल रही ‘कट मनी’ की संस्कृति को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। सीएम ने कहा, ‘नेहरू जी कहते थे 100 रुपये में 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन मोदी जी और भजनलाल सरकार में 100 रुपये के 100 रुपये किसान को मिलते हैं।’

ये भी पढ़ेंः Rajasthan की विकास गाथा से गूंजा मंच, CM भजनलाल शर्मा ने पेश की शानदार उपलब्धियां

कम यूरिया, ज्यादा पैदावार का संदेश

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे मिट्टी की जांच जरूर करवाएं और कम से कम यूरिया का उपयोग करें। इससे न सिर्फ लागत कम होगी बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। सीएम ने कहा, ‘हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत का सम्मान भी रखेंगे।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भ्रष्टाचार पर सख्ती, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Minister Kirodi Lal Meena) ने कहा कि घोषणा पत्र के वादे को पूरा करते हुए 70 लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। गिरदावरी में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हुई है – 16,200 टोकन रद्द किए गए, छह गिरदावर सस्पेंड हुए, बीस पटवारी को नोटिस दी गई और 100 ई-मित्र संचालकों का लाइसेंस निरस्त किया गया। मंत्री ने चेतावनी दी, ‘किसानों के साथ कोई जालसाजी करेगा तो भजनलाल सरकार में बख्शा नहीं जाएगा।’

ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार का बड़ा कदम, वरिष्ठ नागरिकों को घर-घर मिलेगी फ्री दवाइयां

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लगातार नए कदम उठा रही है।