IPL 2025 का 37वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जाएगा।
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 37वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम (Mullanpur Stadium) में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ इस आईपीएल (IPL) सीजन दूसरा मुकाबला खेल रही है, जिसमें पिछले मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। पंजाब किंग्स की टीम का इस सीजन शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 7 में से 5 मुकाबलों को अपने नाम किया है। वहीं दूसरी तरफ RCB की टीम जिसने अपने पिछले मैच (Match) में हार का सामना करना पड़ा था वह 7 मैच खेलने के बाद 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब हुई हैं। ऐसे में इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि RCB का अब तक का अभियान अच्छा रहा है, लेकिन वह घरेलू लाभ का फायदा उठाने में विफल रही है। जैसाकि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ उसके पिछले मैच में देखने को मिला था। पंजाब किंग्स को भी मुल्लांपुर में घरेलू लाभ से वंचित रहने के लिए जाना जाता है, लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी की इस नई टीम ने इस सीजन इसके विपरीत प्रदर्शन किया है।
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम (Mullanpur Cricket Stadium) की पिच रिपोर्ट की बात करें तो आज की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी। यहां स्कोर 205 से ज्यादा का होने की पूरी उम्मीद है। दोपहर में होने वाले इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहेगा। यहां पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में गेंदबाजों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाज को मदद मिलेगी। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 195 के आस-पास भी पहुंची तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मुश्किल होगी।

बता दें कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम (Mullanpur Cricket Stadium) में आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च 2024 को खेला गया था। यहां अभी तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं, इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 5 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 3 बार जीती है। यहां टॉस जीतने और हारने वाली टीम ने 4-4 मैच जीते हैं।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD के मुताबिक आज 20 अप्रैल 2025 को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। मौसम पूर्वानुसार चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। लेकिन, बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। एक्यूवेदर के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज बारिश की 25 प्रतिशत संभावना और गरज के साथ हल्की बारिश की 6 प्रतिशत संभावना है।
इन दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें
इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स टीम के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का प्रदर्शन बहुत अहम रहने वाला है, पिछले 2 मैचों में चहल ने गेंद से टीम के लिए अहम विकेट भी हासिल किए हैं, ऐसे में RCB के खिलाफ इस मुकाबले में भी वह ऐसा ही कुछ करने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी तरह RCB की टीम के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन अहम रहने वाला है क्योंकि पिछले मैच में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में इस मुकाबले में उनके बल्ला चलना RCB की टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है।

कौन-सी टीम इस मुकाबले को कर सकती है अपने नाम?
इस मैच के रिजल्ट को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, जिसमें हेड टू हेड में जहां उनका रिकॉर्ड बेहतर है तो वहीं पिछले मैच में वह RCB को मात देने में भी कामयाब हुए थे। इस मैच में टॉस और पिच दोनों की भूमिका अहम रहेगी। पंजाब किंग्स और RCB के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब की टीम 18 मुकाबले जीतने में कामयाब हुई है तो वहीं RCB ने 16 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
