Delhi

Delhi: वर्ल्ड क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैम्पियनशिप 2025 शब् दों की दुनिया का महामंच तैयार

दिल्ली राजनीति
Spread the love

दो दिवसीय मुकाबला शनिवार से

Delhi News: विश्व के पहले वर्ल्ड क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैम्पियनशिप (WCCC) 2025 का मंच तैयार है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के श्रेष्ठ क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रेमियों के बीच कड़ी टक्कर होगी। बौद्धिक और ज्ञान-आधारित प्रतियोगिताओं के क्षेत्र की अग्रणी संस्था एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप के ऑनलाइन राउंड में जहां विश्वभर के खिलाड़ी भाग लेंगे, वहीं ऑफलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिनिधी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 8 लाख कारोबारियों को मिलेगा लाभ

प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण कैसे करें?

WCCC 2025 का आयोजन ACAD Global के ज़रिए किया जा रहा है-यह Extra-C द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय दैनिक क्रिप्टिक क्लू प्रतियोगिता है, जो www.crypticsingh.com पर उपलब्ध है। ACAD Global पूरे वर्ष क्रॉसवर्ड हल करने वालों के लिए एक अभ्यास मंच है जहां हर दिन दोपहर 12:30 GMT पर एक क्रिप्टिक क्लू दिया जाता है. वैश्विक लीडरबोर्डस होते हैं, और प्रतियोगी अपनी क्षमताओं को WCCC के लिए निखार सकते हैं।

WCCC के लिए अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। ACAD Global के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण सभी प्रतिभागियों (व्यक्तिगत और टीम दोनों के लिए) के लिए अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद लॉगिन विवरण ईमेल के ज़रिए भेजे जाएंगे, जिससे प्रतियोगी WCCC की गतिविधियों में शामिल हो सकें।

पहला दिन WCCC व्यक्तिगत चैम्पियनशिप (ऑनलाइन)

WCCC 2025 की शुरुआत व्यक्तिगत चैम्पियनशिप से होगी, जो पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगी। इस बहुप्रतीक्षित स्पर्धा में दुनिया भर के क्रॉसवर्ड प्रेमी भाग लेंगे। ऑनलाइन प्रतियोगिता में स्कूली छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन तक भाग ले सकते हैं।

तारीख: 28 जून 2025

समयः दोपहर 1:00 से 2:00 बजे GMT

प्लेटफॉर्म: www.crypticsingh.com

दूसरा दिन WCCC टीम चैम्पियनशिप (ऑफलाइन)

WCCC 2025 का दूसरा दिन लंदन में आयोजित होने वाली टीम चैम्पियनशिप के नाम रहेगा। यह इन-पर्सन मुकाबला दुनिया के शीर्ष कूसिवर्बलिस्ट्स को एक साथ लाएगा।
तारीख: 29 जून 2025

स्थान: लंदन

ये भी पढ़ें: Delhi: कांवड़ यात्रा पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, कैंप में बिजली फ्री और समितियों को सीधे मिलेगा पैसा

इस स्पर्धा में दो तरह के प्रतिभागी शामिल होंगे:

कंट्री रिप्रेजेंटेटिव्स वे प्रतिभागी जिन्हें उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर आयोजकों द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। चैलेंजर प्रतिभागी वे सभी प्रतिभागी जो ACAD Global में पंजीकृत हैं और जिनके पास वैध पहचान पत्र है, इस श्रेणी में भाग ले सकते हैं। क्रॉसवर्ड एक उत्कृष्ट बौद्धिक खेल है, और WCCC 2025 इसे वैश्विक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है-जहां दुनिया के श्रेष्ठ क्रॉसवर्ड सॉल्वर मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता दिखा सकें। हम सभी शब्द प्रेमियों और तर्कशक्ति के धनी लोगों को इस ऐतिहासिक चैम्पियनशिप का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं।