Delhi

Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, राजधानी में तीन मेट्रो स्टेशनों के बदले गए नाम

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi की CM रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को बड़ी सौगात देते हुए तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की है।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानी के मेट्रो नेटवर्क से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की है। इनमें एक मौजूदा स्टेशन भी शामिल है, जबकि दो स्टेशन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। रेड लाइन पर स्थित लोकप्रिय पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम अब इस चौक के नाम से जाना जाएगा। मजेंटा लाइन फेज-4 के आरके-पुरम–जनकपुरी सेक्शन के शुरू होने पर यह स्टेशन एक प्रमुख इंटरचेंज पॉइंट बनेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

किन स्टेशनों के बदले गए नाम?

पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन – अब नया नाम मधुबन चौक।

निर्माणाधीन प्रशांत विहार स्टेशन – अब उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार के नाम से जाना जाएगा।

हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन – नए नाम के रूप में हैदरपुर गांव तय किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नाम परिवर्तन के बाद मेट्रो सिस्टम, ऐप्स और संबंधित सॉफ्टवेयर में अपडेट किए जा रहे हैं। इसके लागू होने के बाद यात्रियों को और अधिक स्पष्ट व सुचारू यात्रा अनुभव मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फेज-4 मेट्रो प्रोजेक्ट पर DMRC का जोर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) फेज-4 के तहत 112 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें तैयार कर रहा है। तीन प्रमुख कॉरिडोर-आरके आश्रम मार्ग-जनकपुरी पश्चिम, मजलिस पार्क-मौजपुर एक्सटेंशन और एरोसिटी-तुगलकाबाद-पर काम तेजी से जारी है। मजलिस पार्क-मौजपुर एक्सटेंशन, जो पिंक लाइन का हिस्सा है, लगभग पूरा हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को आधुनिक और विश्व स्तरीय परिवहन व्यवस्था देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन अब पूरी तरह संचालित

लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। शनिवार को गेट नंबर 2 और 3 खोले गए थे, जबकि रविवार को गेट नंबर 1 और 4 को भी चालू कर दिया गया। इससे पुरानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi की झुग्गीवासियों को बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार की इस योजना से गरीब परिवारों को मिलेगा नया जीवन

सड़क और यातायात इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली में तेज़ी से विकास कार्य चल रहे हैं। मैक्स हॉस्पिटल रोड को चौड़ा किया जा रहा है और एक नया अंडरपास बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों की दैनिक यात्रा आसान होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर इलाके में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ेंः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी से सफर करने वाले, ये खबर पढ़ लीजिए

स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का दिल से आभार जताया है। उनका कहना है कि नाम बदलने से लोकेशन की साफ पहचान बनेगी और मेट्रो-सड़क के इन सुधारों से पीतमपुरा, रोहिणी व आसपास के इलाकों में रहना और यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली तेजी से विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बढ़ रही है – यह साफ दिखाई दे रहा है।