MP News

MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की करतूत जनता जान गई

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: कांग्रेस पर जमकर बरसे CM मोहन यादव, राहुल को लेकर कह दिए बड़ी बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस की महू में आयोजित होने जा रही संविधान बचाओ यात्रा के जवाब में बीजेपी के संविधान गौरव अभियान में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में संविधान को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2025: MP के CM मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया नमन

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्श जीवन एवं समाज कल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम और हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस की करतूत को अच्छी तरह से जान गई है। आज कांग्रेस बगुला भगत बनकर बाबा साहेब की जन्म स्थली से यात्रा निकालने का ढोंग कर रही हैं। सीएम ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री जब शपथ लेने जाते है तो सिर नवाकर संविधान को नमन करते है ये हमारे पार्टी का चरित्र है हमारे नेता का चरित्र है। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 को हटाने का काम अगर किसी ने किया तो हमारे पार्टी ने किया।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगात, GG फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि ये कह रहे है कि यात्रा निकालेंगे। बाबा साहब की जन्म स्थली से यात्रा निकालेंगे। अब इनके पास न कोई राज्य बचा है, न ही सरकार। जब सभी ओर से चले गए तो इनको बाबा साहब की याद सताने लगी। उन्होंने कहा कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने का काम किया था, उनको मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया, कश्मीर में 370 लगा दी, नेहरु जी ने हीन भावना से अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया। अंबेडकर जी को लोकसभा में जाने से रोकने में कांग्रेस ने बड़ी भूमिका निभाई। सिर्फ इतना ही नहीं राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा आज भाई ने बहन के लिए सीट का इंतजाम किया। केरल के वायनाड में सुरक्षीत सीट का इंतजाम किया। उन्होंने कहा कि राहुल को दिल्ली में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आजादी के बाद बाबा साहब से जुड़े तीर्थ स्थलों का कांग्रेस ने विकास नहीं किया। राहुल गांधी को देश में माफी यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नकली गंधी परिवार असली गांधी परिवार बन रहा है।