आजादपुर बस टर्मिनल का भी लोकार्पण
Delhi News: दिल्ली की जनता को बेहतर और स्वच्छ परिवहन सुविधा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राजधानी की सड़कों पर 40 नई इलेक्ट्रिक बसों (New Electric Buses) का संचालन शुरू हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह ने आजादपुर बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी कार्यक्रम में आजादपुर बस टर्मिनल (Azadpur Bus Terminal) के पुनर्विकास का भी लोकार्पण किया गया।
8 महीने में उतारी 1400 इलेक्ट्रिक बसें
इससे पहले तिहाखंड में 50 इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च किया गया था। सरकार का दावा है कि पिछले आठ महीनों में करीब 1400 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी गई हैं, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है।
पॉल्यूशन कम करने के लिए निरंतर प्रयास
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि सरकार दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को ग्लोबल स्तर का बनाने और पॉल्यूशन कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिख रहा बदलाव जनता के हर वोट की ताकत को साबित करता है। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार भाटिया, ट्रांसपोर्ट विभाग और डीटीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डीटीसी को दोबारा मजबूत बनाने की तैयारी
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि उनकी सरकार डीटीसी को फिर से मजबूत, लाभकारी और सक्षम संस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बस टर्मिनल, इलेक्ट्रिक बसें और बेहतर कनेक्टिविटी से दिल्लीवासियों को आरामदायक, सुरक्षित और पॉल्यूशन-मुक्त परिवहन सुविधा मिलेगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस नई इलेक्ट्रिक बसें
शुरू की गई 40 नई इलेक्ट्रिक बसें लो-फ्लोर, एयर-कंडीशनिंग, सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि विभाग रूट की डिमांड के आधार पर बसों की संख्या लगातार बढ़ रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, राजधानी में तीन मेट्रो स्टेशनों के बदले गए नाम
आजादपुर बस टर्मिनल की खासियत
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि नया आजादपुर बस टर्मिनल आधुनिक वेटिंग एरिया, बेबी फीडिंग रूम, बस पास जोन, लॉकर, शेड वाले प्लेटफॉर्म, सोलर पैनल, सीसीटीवी, बायो-डाइजेस्टर और ग्रीन एनर्जी आधारित सिस्टम से लैस है। इस टर्मिनल से 21 प्रमुख रूटों पर कुल 116 बसें चलाई जाएंगी।
डीएमआरसी को सौंपा गया था आधुनिकीकरण का काम
डीटीसी के आजादपुर बस टर्मिनल (Azadpur Bus Terminal) के आधुनिकीकरण का काम डीएमआरसी को सौंपा गया था। यह टर्मिनल जीटी करनाल रोड और आजादपुर मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) के पास स्थित है और फुट ओवर ब्रिज के जरिए सीधे मेट्रो स्टेशन से जुड़ा है। यहां एक समय में 6 बसों को खड़ा करने की क्षमता मौजूद है।
ये भी पढ़ेंः Helmet: बाज़ार में आया Ignyte का हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा का दावा
टर्मिनल में एंट्री के लिए होंगे तीन गेट
टर्मिनल में पीक ऑवर के दौरान प्रति घंटे 72 बसों का संचालन संभव होगा। प्रत्येक बस के लिए 5 मिनट का ठहराव समय तय किया गया है। टर्मिनल का कुल क्षेत्रफल 2616 वर्ग मीटर है और इसमें प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं।
