Punjab: लुधियाना से AAP उम्मीदवार की घोषणा:अशोक पराशर पप्पी पर पार्टी ने जताया भरोसा

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब के उम्मीदवारों के नाम का घोषणा की है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना और जालंधर के लोकसभा प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है। लुधियाना विधायक अशोक पराशर पप्पी पर आप ने भरोसा जताया है। टिकट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर पप्पी को उनके वर्कर जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः पंजाब के गुरदासपुर से कौन होगा AAP कैंडिडेट..खबर पढ़िए..समझ जाइएगा!

Pic Social Media

इतने वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे पराशर

अशोक पराशर पप्पी का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ। उनका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा। पराशर दो बार यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। इसके साथ ही विधान सभा में हलका साउथ से कांग्रेस के उम्मीदवार थे जो लोक इंसाफ पार्टी के बलविंदर सिंह बैंस से हार गए थे। आपको बता दें कि पराशर 2022 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन किए। आप ने पप्पी को हलका सेंट्रल से टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया। पराशर हलका सेंट्रल से 4804 मतों से विजय रहे।

बड़े भाई को आतंकियों ने मारी थी गोली

आपको बता दें कि अशोक पराशर के बड़े भाई सपताल पराशर विधायक रहे और आतंकवाद के दौर में उन्होंने बलिदान दिया। उनके बाद पप्पी ने राजनीति में उतरे। एक बार चुनाव हारे फिर आप का साथ पकड़ा और विधायक बन गए। 57 वर्षीय पप्पी ने सातवीं तक पढ़ाई की है। वह कारोबारी होने के साथ ही पक्षी प्रेमी भी हैं ।

ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत! प्रदेश अध्यक्ष HS लकी के खिलाफ पार्टी पदाधिकारियों का मोर्चा

जानिए पराशर का परिवार

पराशर की माता रक्षा रानी, पराशर पत्नी मीनू पराशर , बेटियां उपासना पराशर, निष्ठा पराशर, बेटा विकास पराशर, भाई राकेश पराशर (पार्षद) भाई की पत्नी सविता पराशर, भतीजे अमनीष पराशर, लवतेश पराशर, लवलेश पराशर, सौरव पराशर, नरेश पराशर है।

चुनाव जीत कर पार्टी की झोली में डालेगे सीट

अशोक पराशर पप्पी ने टिकट मिलने के बाद कहा कि विधायक रह कर भी लोगों की सेवा कर रहे थे। अब अगर पार्टी ने MP की सीट दी है तो वह चुनाव जीत कर पार्टी की झोली में डालेगे। पराशर ने आगे कहा कि बिट्टू से कांग्रेसी वर्कर और आम लोग नाराज हैं क्योंकि वह किसी का फोन नहीं उठाता। चुनाव जीतने के बाद बिट्टू का डेरा दिल्ली में लगने लगता है। फिर बरसाती मेंढक की तरह चुनाव नजदीक आने पर सोशल मीडिया पर ड्रामे बाजी शुरू कर देता है।