चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत! प्रदेश अध्यक्ष HS लकी के खिलाफ पार्टी पदाधिकारियों का मोर्चा

चुनाव 2024 पंजाब

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लेकिन चंडीगढ़ कांग्रेस (Chandigarh Congress) में बगावत के सुर उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व वित्त मंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal) को लेकर मजाक बनाने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के कई अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष HS लकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वो लकी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: सोनितपुर की रैली में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान..बोले 2026 में AAP असम में बनाएगी सरकार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

यही नहीं लकी के इस तरह के रवैये से कईयों ने तो इस्तीफा भी दे दिया है। यही नहीं बड़ी तादाद में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता, लकी के भी इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। कल जैसे ही मनीष तिवारी (Manish Tiwari) को कांग्रेस की टिकट से चंडीगढ़ का प्रत्याशी बनाया गया तब से ही चंडीगढ़ कांग्रेस (Chandigarh Congress) में विरोध के स्वर उठने लगे। आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस और 2 चंडीगढ़ काउंसलर ने चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान HS लकी के खिलाफ प्रोटेस्ट किया और उनके इस्तीफे की मांग कर डाली।
ये भी पढ़ेः Punjab में अकाली दल को झटका, इस सीनियर नेता ने थामा AAP का दामन

उनका साफ कहना था कि पवन बंसल के खिलाफ उनका रवैया बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना है। उन्हें मनीष तिवारी से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब तक एचएस लकी चंडीगढ़ कांग्रेस (Chandigarh Congress) के प्रधान बने रहेंगे, तब तक वो मनीष तिवारी के लिए काम नहीं करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक 30 से 35 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिल्ली कांग्रेस प्रधान को भेज दिया है और लकी के इस्तीफे की मांग की है।