20 July 2025 Ka Rashifal

20 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

20 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 20 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि व रविवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि (Aries)  जो लोग कामकाज के सिलसिले में किसी बैंक या संस्था से ऋण लेना का विचार बना रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। अगर आज आप कोई ऋण लेते हैं, तो उसे उतारना बहुत मुश्किल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्र बढ़ेंगे। पत्नी से भी आपको उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात के समय आप परिवार या मित्रों के साथ हंसी मजाक के मूड में रह सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। संतान की आपसे खूब पटेगी। आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके बॉस यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। परिवार में किस सदस्य के विवाह में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके खर्च अधिक रहेंगे, इसलिए आपको एक बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है ताकि आप उन्हें कंट्रोल कर सके।

ये भी पढ़ेंः Guru Uday: 12 साल बाद बरसेगी बृहस्पति की कृपा, इन 3 रशियों का आया अच्छा टाइम!

मिथुन राशि (Gemini)   आपको फिजूलखर्ची से आज बचकर रहने की जरूरत होगी। अगर आपको शरीर से जुड़ी कोई समस्या है, तो आज परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में धन बचाकर रखना जरूरी होगी। आपको अचानक कोई लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिससे धर्म, अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम से लेकर रात तक संगीत सुनने में और बजाने में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से विवादित थे, तो वह भी फाइनल हो सकते हैं। आप अपनी संतान को किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी काम को लेकर ढील देने से बचना होगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें।

सिंह राशि (Leo)   आज आपका दिन मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक अशांति और किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। लेकिन माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से शाम के समय आपको राहत मिलेगी। व्यापार में कामकाज सामान्य चलेगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी का ही प्रयोग करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कमजोर रहने वाला है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलेंगे, आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)  पूरा दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके अष्टम भाव में बृहस्पति वृषभ राशि के होकर विराजमान हैं। ऐसे में अपने गुरु के प्रति भक्ति भाव व निष्ठा रखना लाभदायक सिद्ध होगा। आप दूसरों के भरे के बारे में भी विचार बनाएंगे। व्यापार के मामले में नए कार्यों में निवेश करना आपके लिए फलदायी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी और वह आपके बॉस से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपने यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Bholenath: भगवान शिव को प्रिय है ये 3 राशियां, हमेशा रखते हैं ध्यान!

मकर राशि (Capricorn)  आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आपको न चाहते हुए भी उन कार्यों पर धन लगाना पड़ेगा। हालांकि, ससुराल पक्ष से आज मान-सम्मान मिलेगा और व्यवसाय में भी आप अपने कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ लगे रहेंगे। इससे रुके हुए जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। आज व्यापार में किसी नए कार्य में निवेश करने से भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपका दिन बुद्धि विवेक से नई योजनाएं बनाने और जानकारी प्राप्त करने में ज्यादा निकलेगा। लेकिन पैसों के मामले में आवश्यकता पड़ने पर सीमित धन खर्च करना ही ज्यादा लाभदायक रहेगा। परिवार के मामले में आज आपको किसी से धोखा मिलने की संभावना है। आपको सांसारिक सुख पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। शाम के समय आप व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिससे लाभ होना संभव है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको अपने दोस्त के माध्यम से कोई आय का सोर्स जुड़ सकते हैं। आप किसी से भी कोई वादा सोच समझकर न करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती हैं। आप बेवजह कामों को लेकर भागदौड़ ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।