Surya aur Guru Ki Yuti: जानिए किन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव?
Surya aur Guru Ki Yuti: 12 साल बाद एक बार फिर गुरु और सूर्य (Guru and Surya) का मिलन से गुरु आदित्य योग (Guru Aditya Yog) बनने जा रहा है, जो इस बार मिथुन राशि (Mithun Raashi) में बन रहा है। यह दुर्लभ योग 14 मई 2025 से 15 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन, कुछ राशियां इस काल में विशेष प्रगति और सफलता का अनुभव कर सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, जब गुरु और सूर्य (Guru and Surya) एक ही राशि में आते हैं, तब गुरु-नृप मंत्रणा योग बनता है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। इस योग का असर न केवल व्यावसायिक और आर्थिक क्षेत्र में दिखेगा, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
इन राशियों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि
गुरु-सूर्य की युति मेष राशि (Mesh Raashi) वालों के लिए करियर में नया मुकाम लेकर आएगी। नौकरी और व्यापार में अप्रत्याशित प्रगति संभव है। विशेषकर तकनीकी और विदेशी व्यापार में जुड़े लोगों को लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। साथ ही, प्रमोशन के योग भी प्रबल हैं।
सिंह राशि
इस योग से सिंह राशि (Leo Horoscope) वालों को नेतृत्व और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की प्राप्ति संभव है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार और निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) के जातकों के लिए यह योग मानसिक शांति और स्थिरता लाएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। भूमि या घर में निवेश लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा, जिससे आंतरिक संतुलन प्राप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि (Capricorn) के जातकों को करियर में स्थायित्व और आर्थिक उन्नति मिलेगी। रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट और साझेदारी की संभावना है। निरंतर मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
मीन राशि
गुरु स्वयं मीन राशि (Meen Raashi) के स्वामी हैं, इसलिए यह योग मीन जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी नई शुरुआत का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति आएगी, और धार्मिक कार्यों में भागीदारी से आत्मिक उन्नति संभव है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
