Guru Uday: आइए जानते हैं उन 3 लकी राशियों के बारे में, जिनके अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं।
Guru Uday: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में उदित होना कई राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। 9 जुलाई 2025 को बृहस्पति मिथुन राशि में उदित हुए हैं और 18 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे, इसके बाद वे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक बृहस्पति के उदित होने से भाग्य का साथ मिलता है और कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान धन लाभ, नौकरी, विवाह और संतान सुख जैसे क्षेत्रों में बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं उन 3 लकी राशियों के बारे में, जिनके अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं।

इन 3 रशियों का आया अच्छा टाइम
मकर राशि
मकर राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति छठे भाव में उदित हैं, और उनकी दृष्टि दशम, द्वादश और धन भाव पर पड़ रही है। साथ ही, शनि तीसरे भाव से द्वादश भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। इससे मकर राशि वालों को कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, और अनावश्यक खर्चों व कर्ज से राहत मिल सकती है। दशम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विदेशी व्यापार, नौकरी या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। धन संचय में भी सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Bholenath: भगवान शिव को प्रिय है ये 3 राशियां, हमेशा रखते हैं ध्यान!
धनु राशि
धनु राशि के लिए बृहस्पति सातवें भाव में उदित हैं, और उनकी दृष्टि एकादश, लग्न और तीसरे भाव पर है। इससे रचनात्मकता और ज्ञान में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, और धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में रुकावटें दूर होंगी, और पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमियां समाप्त हो सकती हैं। विवाह के इच्छुक लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में चल रही कलह खत्म हो सकती है। संतान से संबंधित अच्छी खबरें मिल सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में बृहस्पति पंचम भाव में उदित हैं, और उनकी दृष्टि नवम, एकादश और लग्न भाव पर पड़ रही है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। लॉटरी या शेयर मार्केट से अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी और रोजगार में सफलता मिलेगी। संतान प्राप्ति और विवाह में देरी की समस्याएं हल हो सकती हैं। नवम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में मुनाफा होगा, और अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। पिता और वरिष्ठों का सहयोग लक्ष्य प्राप्ति में मदद करेगा।
ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: जुलाई में शुक्र 15 दिनों के लिए गोचर, इन राशियों के लिए लाभ के योग!
बृहस्पति का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान, विवाह और भाग्य का कारक माना जाता है। मिथुन राशि में उनके उदित होने से इन तीन राशियों को करियर, वित्त, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह शुभ समय इन राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
