Bholenath

Bholenath: भगवान शिव को प्रिय है ये 3 राशियां, हमेशा रखते हैं ध्यान!

Yours राशि
Spread the love

Bholenath: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पावन और शुभ समय माना जाता है।

Bholenath: सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना के लिए सबसे पावन और शुभ समय माना जाता है। इस पूरे माह भक्तजन व्रत रखते हैं, शिवलिंग (Shiva Linga) पर जलाभिषेक करते हैं और हर तरह से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, भगवान शिव सभी भक्तों पर कृपा करते हैं, लेकिन कुछ विशेष राशियों के जातकों पर उनकी असीम कृपा बनी रहती है।

Pic Social Media

ऐसा माना जाता है कि इन राशियों (Zodiac Signs) के लोगों का स्वभाव, आस्था और आध्यात्मिक झुकाव उन्हें भगवान शिव के और अधिक निकट लाता है। यदि ये जातक सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक शिव उपासना करें तो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: जुलाई में शुक्र 15 दिनों के लिए गोचर, इन राशियों के लिए लाभ के योग!

मेष राशि

मेष राशि के जातक भगवान शिव के प्रिय भक्त माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इनके जीवन में आने वाली बड़ी समस्याओं को भोलेनाथ दूर करते हैं। मेष राशि के लोगों का मेहनत और आत्मविश्वास उन्हें करियर में उन्नति और धन-संपदा की प्राप्ति दिलाता है। ये लोग शारीरिक सुखों का भी आनंद लेते हैं। ज्योतिषियों का सुझाव है कि मेष राशि के जातकों को अपनी भक्ति बनाए रखनी चाहिए और प्रत्येक शनिवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में सफलता मिलती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनिदेव है, जो भगवान शिव के परम भक्त हैं। मकर राशि के लोग अपने जीवन में बड़ी सफलता, सामाजिक सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। लेकिन, इन्हें कभी-कभी पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शिवजी की कृपा और इनकी बुद्धिमानी से ये समस्याएं जल्द हल हो जाती हैं। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का नियमित जाप और सच्ची भक्ति मकर राशि के जातकों को विफलता से बचाती है और जीवन में समृद्धि लाती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक भी भगवान शिव के प्रिय माने जाते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शनिदेव होने के कारण इन पर भी भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। कुम्भ राशि के लोग धन, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन जीते हैं और किसी भी समस्या का सामना करने में सक्षम होते हैं। भगवान शिव की कृपा से इन्हें जीवनसाथी आसानी से मिल जाता है और जीवन सुखमय रहता है। शिव पूजा और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, जिससे इनके जीवन में खुशियां बढ़ती हैं। कुम्भ राशि के जातकों को अपनी भक्ति को और गहरा करना चाहिए।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।