2 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अप्रैल में आने वाले हैं इन 4 राशियों के शुभ दिन, लक्ष्मी जी का रहेगा आशीर्वाद

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार है और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं और आप कारोबार में तरक्‍की करेंगे। वैवाहिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी और आपको कोई काम की बातें पता चल सकती हैं। आज करियर के मामले में कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आपके रुके कार्य सरलता से बन जाएंगे। बेहतर होगा कि फालतू के काम में अपना समय न खराब करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। किसी मामले में फालतू की दखल न करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख शांति से भरा होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और घर व बाहर हर तरफ सम्‍मान मिलेगा। आज का दिन सम्‍मान में वृद्धि वाला है और आपके भाग्‍य का विकास होगा। नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से आपको लाभ होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। फिर भी आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको  कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप  माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।  आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रहेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेद को काम पर न हावी होने दें। व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हो सकती है। कोई भी बात आपस में बेहतर होगा कि बातचीत से सुलझा लें।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातक अपनी आय और व्यय में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय के बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी आप अपनी दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको  शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आपकी अपनी साथियों के बीच में लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आपकी शाम से लेकर रात तक मौज मस्‍ती रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने काम में जल्दबाजी दिखायी, तो इससे कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को यदि कोई सलाह देंगे,तो वह उन्हें खूब पसंद आएगी। आपके काम में समस्या होगी। आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें वह अपने अध्यापकों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे, उनका मन पढ़ाई में खूब लगेगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। आपको लाभ मिलेगा और आप दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। सावधानी से हर काम करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर  रहेगा और आप फूले नहीं समाएंगे, क्योंकि संतान को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे। आप अपने मन में अहंकार ना रखें और अपने काम में आत्मविश्वास रखकर आगे बढ़े। आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आप अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप माताजी  से किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं,  जिसे आप पूरा अवश्य करेंगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 2 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)