23 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
23 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। 23 दिसंबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही सोमवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। 23 दिसंबर को कालाष्टमी है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips 2025: नया साल आने से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का दिन लाभ और महत्वाकांक्षा से भरा होगा। आपके लिए तरक्की के अच्छे योग हैं और भाग्य आपका साथ देगा। आपके लिए कहीं यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं और आपकी तरक्की होगी। आपके सभी काम पूरे होंगे। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से विवाद हो सकता है और कानूनी मामले एक नया मोड़ ले सकते हैं। शाम के समय योजनाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ निवेश संबंधी मामलों में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने कि आप कोशिश करेंगे। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह भी उसे आसानी से पूरा करेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपको राजनीतिक मामलों में फायदा होगा और करियर में तरक्की होगी। दोपहर बाद नए काम की योजना बनेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपको लाभ होगा और करियर में तरक्की होगी। रात में किसी शुभ समारोह में शामिल होने का मन करेगा और आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपका वक्त अच्छा बीतेगा और आपकी तरक्की होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों में खूब रुचि रहेगी। आपकी संतान को किसी नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में लगकर अपना काफी समय बर्बाद करेंगे। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन करियर में लाभ होगा। समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी और जो भी काम चल रहे हैं, उनमें सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और दिन सफलता से भरा होगा। जो काम आपने सोचकर रखे थे, वे पूरे हो पाएंगे। धन में वृद्धि होगी और कारोबार में मुनाफा होगा और आपकी तरक्की होगी।
ये भी पढ़ेंः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आध्यात्म के क्षेत्रों में आप आगे बढ़ेंगे। यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको जल्दबाजी के कारण किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को काम को लेकर कोई समस्या हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ हर मामले में मिलेगा। आपके व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से रात तक किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए सावधान रहें। वरना कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपके लिए सम्मान प्राप्ति का दिन है और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपने किसी काम को लेकर यदि कोई उम्मीद लगा रखी थी, तो वह पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने के चक्कर में काफी समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर बेवजह लापरवाही करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको बड़े सदस्यों से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए करियर में कमाई के योग बन रहे हैं और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से माहौल को हल्का बना पाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ होगा और आपकी कमाई बढ़ेगी। आपका दिन सम्मान से भरा होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने की योजना बना सकते हैं। आप कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहेंगे, जिससे आप अपनी संतान पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि वह किसी गलत दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई काम किया है, तो उसमें आपके पार्टनर पर आपको भरोसा नहीं करना है। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। दूसरों की मदद करने से जो संतुष्टि मिलती है, उससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ने से सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है और वे आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ आनंद और सफलता में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर ले। आपकी सकारात्मक सोच का आप कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मित्रों से यदि किसी बात को लेकर कोई खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार में सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
