IPL से आई हैरान करने वाली खबर, बुजुर्ग की मौत का कारण बने रोहित शर्मा

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के बीच एक बहुत ही दर्दनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां रोहित शर्मा के आउट होने पर जश्न मनाना एक 63 साल के बुजुर्ग को भारी पड़ गया। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस ने बुजुर्ग को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार डाला।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: हार्दिक को गाली देने वालों की होगी गिरफ्तारी! MCA ने कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

घटना 27 मार्च की रात करीब 10 बजे की है।जब हैदराबाद और मुंबई के बीच मैच चल रहा था और हैदराबाद ने मुंबई सामने 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की और 12 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 26 रन बनाए।

उनके आउट होने से अब मुंबई कैसे जीतेगी? ऐसा सवाल क्रिकेट प्रेमी बंडोपंत ने पूछा 63 वर्षीय बंडोपंत बापुसो तिबिले कोल्हापुर शहर के करीब हनमंतवाड़ी ग्रामीण इलाके के निवासी के सवाल पर गुस्सा होकर मुंबई इंडियंस के फैंस रहे दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए उनका सिर फोड़ दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।बंडोपंत की मौत के बाद उन पर हमला करने वाले बलवंत झांजगे और सागर झांजगे को करवीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बलवंत झांजगे और उनके भतीजे सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम 31 रनों से हार गई थी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के 278 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट पर 246 रन ही बना पाई। IPL 2024 सीजन की शुरुआत लगातार दो मैचों में हार के साथ करने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में टेंशन का माहौल है।