31 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पुण्य कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी सोच समझ से काम जल्दी-जल्दी पूरे होंगे, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को कोई मौसमी बीमारी हो सकती है, जिस कारण वह परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए किसी सरकारी योजना में धन लगाने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों को आज हर काम काफी सोचकर करने की जरूरत है। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी का क्रोध झेलना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त सामाजिक संबंधों से आपको लाभ होगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए के बाद एक समस्या लेकर आने वाला है। परिवार में  लोगों में किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप छोटे बच्चों के साथ बैठकर उनके मन में चल रही कुछ समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है, तो वह कानूनी हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटका सकते हैं। जिसे वह अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार में एकता का माहौल रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी और आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निर्णय को सूझबूझ कर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाएं, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। आप संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)   कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आज आपको अच्‍छे काम करने का फल अच्‍छा मिलेगा। स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में सभी लोग प्रसन्‍न होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहेगा, क्योंकि उतार-चढ़ाव के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी नए काम के सिलसिले में जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको इधर-उधर बैठ कर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने समय का सदुपयोग करें।  आप कहीं सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों को लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए धन सम्‍मान से भरा होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा और आपको घर का काम अधिक करना पड़ेगा। अच्‍छे काम करने से आपको लाभ होगा। मन में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा।

ये भी पढ़ेंः दिख रहें हों ये संकेत तो समझिए कि घर में हो चुका है नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए व्यापार में किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थी तो वह  दूर हो सकती हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत नहीं करनी है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप अपने आवश्यक कामों को लेकर सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन आर्थिक लाभ से जुड़ा होगा और आज आपको धन प्राप्ति के मामले में लाभ होगा। आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा और आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से आपके कुछ रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर कोई नई चिंता खड़ी कर सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को  कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण उनकी योजनाओं पर विराम लग सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी और कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन संतान से जुड़ी समस्‍याएं दूर करने में बीतेगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सेहत पर ध्‍यान दें और बाहर के खाने से बचें।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-31 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 31 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)