Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

Trending Vastu-homes
Spread the love

Animal Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई पशु पक्षी को शुभ या अशुभता से जोड़कर भी देखा गया है। बहुत से लोगों को घर में जानवर पालना बेहद पसंद होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में भी कुछ ऐसे जानवरों के बारे में बताया गया है, जिन्हें यदि आप घर में पालते हैं तो कई सारे लाभ मिलते हैं।

सुख समृद्धि और शांति लेकर आता है ये जानवर

खरगोश( Rabbit) देखने में जितना क्यूट लगता है, वास्तु में भी इसे उतना ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, खरगोश पालने से सौभाग्य की वृद्धि होती है। साथ ही खरगोश शुभता का प्रतीक भी होता है। मान्यता अनुसार जिस भी घर में खरगोश होता है वहां सदैव ऊर्जा का व्यापन होता है और पॉजिटिविटी का वास बना रहता है।

कछुआ भी होता है शुभकारी

वास्तु शास्त्र की नजर में कछुए को भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। बहुत से लोग घर में कछुए का पालन पोषण करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ पालने से धन की समस्या दूर होती जाती है। इससे परिवार के सदस्यों के सभी कार्य बनते चलें जाते हैं। इसलिए आप अपने घर में कछुआ जरूर पालें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में रखें नमक से जुड़े इन नियमों को ध्यान में, मिलेंगे कई फायदे

इस दिशा की ओर रखें मछली का टैंक

वैसे तो आपने बहुत सारे लोगों के घरों में मछली के टैंक देखें होंगें। वहीं, वास्तु की नजर से भी मछली को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। इसे घर में पालने से जीवन में धन की बढ़ोतरी के साथ समृद्धि भी होती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि फिश टैंक को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा की ओर या फिर दक्षिण पूर्व दिशा की ओर ही रखना चाहिए।