19 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः शायद ही दिखें ऐसे भगवान राम! यहां मिलेगी हजारों वर्ष पुरानी प्रतिमा

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका आज का दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके हित में रहेगा और आपको लाभ होगा। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है, लेकिन आपके अच्‍छे व्‍यवहार से सब सही हो जाएगा। आप अपनी बातों से माहौल को सामान्‍य बनाने का प्रयास करेंगे। शाम के समय आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों का दिन खुशनुमा बीतेगा और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपको दोपहर तक भाग्य के भरोसे हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। शाम के वक्‍त परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और आपको लाभ होगा। आपका सम्मान बढ़ेगा।

 मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और आज आपको व्यर्थ व्यय से बचने की सलाह है। शाम को घर से निकलते समय वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित लाभ होगा।

कर्क राशि(Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे। आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। सभी का सहयोग आप के ऊपर बना रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,  जिसके कारण लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए अच्छा रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको कुछ नहीं योजनाओं पर ध्यान देना होगा। आस्था की तरफ विश्वास से आप जुड़ेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रर्दशन करेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि (Libra) –  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य साथ देगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपका रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और दोस्‍तों से आपकी भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त आपको उपहार और सम्‍मान का लाभ होगा। प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों के लिए चारो ओर का वातावरण आज खुशनुमा रहेगा। आप खुशियों को एक दूसरे से साझा करेंगे। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्रों का सहयोग और समर्थन आप पर बना रहेगा। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए रास्ते खोजेंगे। आप अपने भाई बहनों से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करने की भी योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ नए अनुभवों का लाभ उठाएंगे। मित्रों और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। भावनात्मक मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी। मेलजोल की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों का सुख-सुविधाओं पर पूरा जोर रहेगा, लेकिन उसके लिए आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप महत्वपूर्ण जानकारी भी आसानी से जुटा पाएंगे। आप अपने भाई बंधुओं से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की पहल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि(Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपकी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कला कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और आप अपने कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-19 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 19 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)