Noida News: नोएडा में डीएससी मार्ग पर बन रहा यह एलिवेटेड रोड अब तैयार हो चुका है।
Noida News: नोएडा में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की बड़ी समस्या से राहत मिलने वाली है। बता दें कि दादरी-सूरजपुर-छलेरा (Dadri-Surajpur-Chhalera) मार्ग पर बन रहा भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) अब तैयार हो चुका है। 608.81 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 5.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड स्ट्रक्चर जुलाई महीने में जनता के लिए खोला जा सकता है। लेकिन, यह परियोजना पहले ही लगभग तीन साल की देरी का सामना कर चुकी है। पढ़िए पूरी खबर…

अंतिम चरण में फिनिशिंग का कार्य जारी
आपको बता दें कि बरौला, सलारपुर और भंगेल बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए यह एलिवेटेड रोड बेहद अहम माना जा रहा है। वर्तमान में इसके ऊपर फिनिशिंग वर्क और इलेक्ट्रिक पोल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट लेने वालों के लिए अच्छी ख़बर
सेक्टर-41 अगाहपुर से फेज-2 तक फैला है एलिवेटेड रोड
यह एलिवेटेड रोड (Elevated Road) सेक्टर-41 के अगाहपुर पेट्रोल पंप से लेकर फेज-2 के गंदे नाले के पास तक फैला है। इसका निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था और अब पूरा किया जा चुका है। प्रत्येक कर्व पर कवर्ड शीट्स लगाई जा रही हैं ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
प्रस्तावित लूप के टेंडर अभी लंबित
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की योजना के अनुसार, सेक्टर-49 से 107 (विश्वकर्मा चौक) के पास दोनों ओर दो-दो लूप बनाए जाने हैं। ये लूप सेक्टर-37 से आने वाले वाहन चालकों को सेवन एक्स सोसायटी और फेज-2-सूरजपुर की ओर जाने की सुविधा देंगे। इसी तरह सेक्टर-107 की दिशा से चढ़ने और उतरने के लिए भी लूप प्रस्तावित हैं।
लेकिन इन लूपों को मंजूरी मिले सवा दो साल से अधिक हो चुका है, लेकिन अभी तक टेंडर जारी नहीं किए गए हैं। फिलहाल नोएडा प्राधिकरण ने पहले एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा था, इसके बाद लूप निर्माण के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे।
जाम से मिलेगी बड़ी राहत
डीएससी मार्ग (DSC Pathway) पर अगाहपुर से एनएसईजेड तक यह एलिवेटेड रोड नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के शुरू होते ही बरौला, सलारपुर और भंगेल बाजार में लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर में MNC में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी ख़बर
इस परियोजना की अप्रैल 2024 की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन निर्माण में हुई देरी के चलते अब इसका उद्घाटन जुलाई 2024 में संभावित है। निर्माण कार्य को लेकर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल ने कहा कि एलिवेटेड रोड का काम पूरा हो चुका है और लूप निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
