IPL के बीच मोदी के मंत्री ने की छक्कों की बरसात, देखते रह गए क्रिकेट प्रेमी

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

देश में एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की धूम मची है तो दूसरी तरफ देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व चल रहा है। जहां बड़े-बड़े नेता अपनी किश्मत अजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। इसी महापर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी अपनी किश्मत अजमाने के लिए हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे और लगातार वहां रैली करने के साथ जनता से भी मिल रहे है।
ये भी पढ़ेः ICC Rankings: टीम इंडिया से छीनी टेस्ट की बादशाहत, इस टीम को हुआ बड़ा फायदा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे है। यहीं नहीं अनुराग ठाकुर इस दौरान लंबे-लंबे छक्के भी लगाते हुए दिख रहे है।

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर मतदान एक जून को होना है।वह हमीरपुर में चुनावी प्रचार के दौरान युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट का लुत्फ ले रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे हैं। अनुराग ठाकुर कुर्ता-पजामा ही पहने हुए हैं लेकिन हाथों में उन्होंने ग्लव्स पहने हैं। वीडियो में अनुराग ठाकुर गेंदबाज पर आगे निकलकर दमदार शॉट मारते हैं। वह गेंद को लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच में से सीधा बाउंड्री के बाहर भेज देते हैं। अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए इस गजब शॉट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

ये भी पढ़ेः लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ ‘राजधानी एक्सप्रेस’!

अनुराग ठाकुर राजनीति में उतरने से पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच भी खेला है। उन्होंने 23 नवंबर 2000 को जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ अपना पहला और आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था। ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने धर्मशाला में शानदार स्टेडियम में बनवाया। वह 2016 में बीसीसीआई अध्यक्ष भी रहे।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का जन्म 24 अक्टूबर, 1974 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समीरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम कुमार धूमल है, जो वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल लोकसभा के सदस्य भी रह चुके है। वह वर्ष 1991 में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके है। उनकी मां का नाम शीला देवी है। उनकी माता एक गृहणी है।

अनुराग ठाकुर की राजनीतिक यात्रा रोचक रही। खेल में रूचि रहने के बाद भी उन्होंने अपना करियर राजनीति में बनाया। उनके घर में शुरू से ही राजनीतिक वातावरण था। इसलिए उन्हें राजनीति में आने के लिए आम लोगो की तरह कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा है और वह कम आयु में ही बड़े-बड़े पद पर आसीन हो चुके है।

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) पहली बार मई 2008 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हमीरपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार ओ पी रत्न को डेढ़ लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। उसके बाद वह अगले वर्ष 2009 के होने वाले आम चुनाव में भी जीत दर्ज की। फिर तो वे लगातार तीसरी और चौथी बार भी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से जीतते आ रहें है।

अनुराग ठाकुर को 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2019 में ही श्री ठाकुर को सामाजिक कल्याण, विशेष रूप से हेल्थकेयर, शिक्षा और खेलो के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘चैम्पियन ऑफ़ चेंज 2019 ‘ पुरस्कार दिया गया। वर्तमान में अनुराग ठाकुर केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना और प्रसारण व खेल मंत्री है। इससे पहले वह वित्त और कॉर्पोरेट राज्य मंत्री भी रह चुके है।