दिल्ली के पॉश इलाके में घूमता दिखा दिखा तेंदुआ..टेंशन में इलाके के लोग

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में तेंदुआ (Leopard) नजर आने से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः दिल्ली के इस इलाके में निवेश कीजिए..5 स्टार होटल, स्टेडियम सब बनेंगे

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः बॉटनिकल गार्डन से सीधा कनेक्ट होगी दिल्ली..जानिए क्या है मेट्रो का नया रूट?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के एक इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत देखी जा रही है। दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके (Sainik Farm Area) में शनिवार को तेंदुआ देखा गया। जैसे ही यह जानकारी फैली लोगों में डर का माहौल देखा गया। दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके सैनिक फार्म में तेंदुआ देखे जाने की सूचना दिल्ली पुलिस और वन विभाग को दी गई। अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। मौके पर टीमों को रवाना किया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए 40 लोगों की टीम को लगाया गया है।

मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम को लगाया गया

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम (Wild Life Team) को लगाया गया है। यही नहीं आरडब्ल्यूए के सुरक्षा गार्ड भी पहुंचे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। घटनास्थल के आस-पास के इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सैनिक फार्म में नजर आने के बाद तेंदुआ पास के जंगली इलाके की ओर गया और गायब हो गया। वन विभाग के अधिकारियों की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए सामान मंगाए गए हैं।

Pic Social Media

मौके पर तैनात वन विभाग (Forest Department) की टीम के पास 2 बड़े-बड़े जाल हैं। इस तरह आबादी वाले इलाके में तेंदुआ नजर आने से लोगों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों पर तेंदुए के हमले का जोखिम पैदा हो गया है। यही कारण है कि वन विभाग के कर्मी तेंदुए को पकड़ने में जुटे हैं। वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि फिलहाल दो टीमें तैनात हैं। तेंदुए की तलाश की जा रही है।

इलाके की छानबीन की जा रही है।

वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि तेंदुआ (Leopard) मेरे पीछे पीछे भागा। इसके बाद मैं आगे की तरफ भागा। जंगल की तरफ तेंदुआ भागा है। पुलिस वन विभाग के वाइल्ड लाइफ की टीमें तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। इलाके की छानबीन की जा रही है। वन विभाग को सुबह के वक्त इलाके में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। तेंदुए का वजन लगभग 80 से 90 किलो के आसपास हो सकता है। ऐसे में लोगों के लिए काफी ज्यादा जोखिम माना जा रहा है।