Vastu Tips: इन भगवान के आगे कभी ना जलाएं दीपक..हो जाते हैं नाराज

Trending Vastu-homes

Deepak Batti Niyam: हिंदू धर्म में देवी देवता की पूजा अर्चना के समय दीपक जलाना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। मान्यता अनुसार बिना दीपक जलाए कोई भी काम पूरा नहीं होता है। दीपक जलाने से देवी देवता खुश होते हैं और साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। आमतौर पर लोग दीपक घी या सरसों के तेल का ही जलाते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वैसे तो दो तरह के बाती होती हैं एक लंबी बाती और गोल बाती। दोनों ही बाती को जलाने के अलग अलग महत्व होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है की गोल और लंबी बाती अलग अलग देवी देवता और पितरों को जलाया जाता है। ऐसे में जानिए कि कौन सी बाती किस देवी देवता के सामने जलाना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में घड़ी उतार कर इन जगहों पर ना रखें..होगी परेशानी

लंबी बाती का दीपक

शास्त्रों के मुताबिक, अगर आप लंबी बाती का दीपक जलाते हैं, तो इस तरह की बाती केवल मां दुर्गा, मां लक्ष्मी , देवी सरस्वती सहित अन्य देवी के पूजा में, कुल देवता के पूजन, आंवला के पेड़ के नीचे की जलानी चाहिए। धन की देवी लक्ष्मी जी के सामने लंबी बाती लगाने से धन की बढ़ोतरी होती है और कुल देवता के समक्ष ये बाती जलाने से सुख समृद्धि, ऐश्वर्य, धन संपदा की वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं ये तस्वीरें..होगी पैसों की बारिश!

पितरों के लिए अमावस्या के दिन या अन्य किसी और दिन दीपक जला रहे हैं , तो इस बात को ध्यान में रखें की हमेशा लंबी बाती का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा घर में बार बार कोई बीमार पड़ रहा हो तो भी लंबी बाती का दिया जलाएं। मान्यता अनुसार इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार आएगा।

गोल बाती का दीपक

गोल बाती को दरअसल फूल बाती भी कहा जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, गोल बाती का दीपक इंद्रदेव, ब्रह्मा जी, विष्णु जी, शिव जी सहित अन्य देवता के मंदिर में लगाना बहुत शुभ होता है। साथ ही तुलसी के पौधे के सामने भी गोल बाती वाला दीपक ही जलाना चाहिए। गोल बाती जलाने से घर में स्थिरता आती है, जिससे मां लक्ष्मी का घर में हमेशा वास रहता है। इसके अलावा पीपल या फिर बड़ वृक्ष की पूजा अर्चना करते समय भी गोल बाती ही जलाएं। भूलकर भी लंबी बाती का इस्तेमाल न करें।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi