Jharkhand सरकार ने इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025 के जरिए युवाओं के लिए एक अनोखा अवसर पेश किया है।
Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने राज्य के युवाओं की क्रिएटिविटी को सम्मान और रोजगार से जोड़ने की एक अनूठी पहल शुरू की है। ‘इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025’ (Influencer Engagement Program 2025) के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को झारखंड के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है।

10 लाख तक की कमाई का अवसर
इस कार्यक्रम में चयनित क्रिएटर्स को उनके कंटेंट के आधार पर 3 लाख से 10 लाख रुपये तक का आकर्षक मानदेय मिलेगा। सीएम हेमंत सोरेन की यह दूरदर्शी सोच युवाओं को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक कमाई का जरिया भी प्रदान कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, हर थैलेसीमिया-सिकलसेल मरीज को मिलेगा फ्री इलाज
किन विषयों पर बनाना है कंटेंट?
युवा क्रिएटर्स को झारखंड के मनमोहारी लैंडस्केप, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लजीज स्थानीय व्यंजन और रंग-बिरंगे त्योहारों पर रील्स, वीडियो एवं फोटो कंटेंट तैयार करना है। साहिबगंज का उधवा पक्षी अभ्यारण्य, पटौदा एवं बरहेट झील जैसे खूबसूरत स्थलों को दुनिया के सामने लाने का मौका इसी कार्यक्रम के जरिए मिल रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल
इच्छुक युवा अपना प्रोफाइल, पहले बनाए गए कंटेंट के लिंक और व्यक्तिगत विवरण आधिकारिक ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं। झारखंड टूरिज्म के आधिकारिक X हैंडल पर भी सैंपल कंटेंट देखकर युवा अपनी क्रिएटिविटी को निखार सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand के युवाओं के लिए वरदान बनी CMEGP, CM हेमंत सोरेन की योजना से बढ़ रहा उद्यमिता का रास्ता
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की इस पहल से जहां एक ओर झारखंड की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के हजारों युवाओं को अपनी कला से सम्मानजनक आजीविका कमाने का मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा। यह कार्यक्रम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि ‘सशक्त झारखंड, समृद्ध झारखंड’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगा।
