हेमंत सरकार उठाएगी पूरा इलाज का खर्च
Jharkhand News: झारखंड सरकार राज्य को थैलेसीमिया और सिकलसेल (Thalassemia and Sickle Cell) जैसी गंभीर बीमारियों से पूरी तरह मुक्त करने के मिशन पर काम कर रही है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल पूरे राज्य के स्वास्थ्य (Health) ढांचे को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इन रोगों से पीड़ित किसी भी मरीज पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और पूरा उपचार राज्य सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

हर व्यक्ति की होगी फ्री जांच
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Minister Dr. Irfan Ansari) ने कहा कि अभी तक झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर अब पूरे राज्य में हर जिले में हर व्यक्ति की इन दोनों बीमारियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। यह अभियान न सिर्फ सही डाटा तैयार करेगा बल्कि समय पर इलाज शुरू करने में मदद करेगा।
मरीजों का पूरा इलाज फ्री, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की गरीब-वंचित कल्याण वाली सोच का जीता-जागता प्रमाण है कि थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों का संपूर्ण इलाज अब पूरी तरह फ्री होगा। चाहे दवाइयां हों, ब्लड ट्रांसफ्यूजन हो या कोई भी महंगा उपचार – पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी।
रांची सदर अस्पताल में शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के विशेष प्रयास से गंभीर मरीजों को अब दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रांची सदर अस्पताल में बहुत जल्द बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा शुरू होते ही झारखंड के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज घर के पास मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: किसानों के लिए CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल, इन फसलों पर मिलेगा फ्री बीमा
ब्लड बैंक होंगे हाई-टेक
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सभी जिला ब्लड बैंकों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। नई पीढ़ी की जांच मशीनें, एचआईवी/एड्स की लेटेस्ट टेस्टिंग सुविधा और ब्लड सेफ्टी की सबसे आधुनिक तकनीक लगाई जा रही है। इसका सीधा लाभ यह होगा कि मरीजों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और चाईबासा जैसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम झारखंड आएगी
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पहल पर देश के विभिन्न राज्यों से थैलेसीमिया और सिकलसेल के अनुभवी एक्सपर्ट डॉक्टरों को झारखंड लाया जा रहा है। इसके लिए पूरा बजट राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है जिससे मरीजों को सर्वोत्तम इलाज मिल सके।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: कोल्ड वेव के चलते हेमंत सरकार का बड़ा कदम, 24 जिलों को भेजी गई राहत राशि
सीएम हेमंत सोरेन का यह संकल्प है कि झारखंड न सिर्फ इन दोनों बीमारियों से मुक्त बने बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। यह योजना आदिवासी बहुल राज्य के गरीब परिवारों के लिए जीवनदान साबित होगी।
