Delhi

Delhi: MCD उपचुनाव में CM रेखा के वार्ड में BJP ने रचा इतिहास, जानिए 12 सीटों में कौन जीता कौन हारा?

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की 12 वार्डों में हुए उपचुनाव (By-Election) के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 7 सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। यह उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में बीजेपी की पहली परीक्षा थी और पार्टी ने बाज़ी मारते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। पढ़िए पूरी खबर…

पूरी लिस्ट देखिए

बीजेपी को मिली महत्वपूर्ण जीतें, आप से छीनी सीटें

बीजेपी ने इस उपचुनाव में कई अहम जीत दर्ज कीं। विशेष रूप से चांदनी चौक वार्ड, जो पहले आम आदमी पार्टी के पास था, इस बार बीजेपी ने छीन लिया। इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया। लेकिन दो सीटें कम हुईं, लेकिन कुल मिलाकर भीजेपी ने 7 सीटें हासिल कर स्पष्ट बढ़त बनाए रखी।

महापौर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में स्थिरता का संदेश

यह उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के लिए पहला बड़ा इम्तिहान था। दो सीटों का मामूली नुकसान होने के बावजूद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी रही और कुल पार्षद संख्या में भी 123 के साथ मजबूत स्थिति में है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिणाम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की स्थिरता और जनसमर्थन को दर्शाता है।

आप को झटका, दो पुरानी सीटें गंवाईं

आम आदमी पार्टी भले ही 3 सीटें जीतने में कामयाब रही, लेकिन उसने अपनी दो महत्वपूर्ण पुरानी सीटें – चांदनी महल और चांदनी चौक – गंवा दीं। चांदनी महल सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शोएब इकबाल ने जीत हासिल की। इस तरह आप का कुल प्रदर्शन नुकसान वाला रहा।

ये भी पढ़ेंः Delhi में 12 साल बाद फिर बनेंगे नए राशन कार्ड, CM रेखा गुप्ता ने दिए ये जरुरी निर्देश

कांग्रेस को मिली एकमात्र सीट, फिर भी बीजेपी का दबदबा बरकरार

कांग्रेस ने संगम विहार सीट पर जीत दर्ज कर खाता खोला, जो उसके लिए सकारात्मक रहा। लेकिन कुल 12 सीटों में सिर्फ 1 सीट जीतना कांग्रेस की सीमित पहुंच को ही दर्शाता है। बीजेपी ने अधिकांश सीटों पर कब्जा जमाए रखा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कुल पार्षदों की स्थिति

बीजेपी – 123 पार्षद

आम आदमी पार्टी – 102 पार्षद

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी – 15 पार्षद

कांग्रेस – 9 पार्षद

ये भी पढ़ेंः Delhi में शुरू होंगी 100 अटल कैंटीन, CM रेखा गुप्ता की पहल से मिलेगा 5 रुपये में भरपेट भोजन

सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की मजबूत पकड़

लेकिन कुछ वार्डों में चुनौतियां आईं, लेकिन कुल मिलाकर बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर और सबसे बड़े दल के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखकर साबित कर दिया कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली नगर निगम पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह परिणाम बीजेपी के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है।