Jharkhand

Jharkhand के युवाओं के लिए वरदान बनी CMEGP, CM हेमंत सोरेन की योजना से बढ़ रहा उद्यमिता का रास्ता

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन लगातार प्रयासरत हैं।

Jharkhand News: झारखंड में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उनकी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (Chief Minister Employment Generation Scheme) बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान के रूप में उभर रही है। नौकरी की सीमित संभावनाओं के बीच यह योजना युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए नई उम्मीद दे रही है और राज्य में उद्यमशीलता को नई दिशा प्रदान कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…

क्या है मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना?

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में चल रही इस योजना के तहत झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस ऋण पर ब्याज दर बेहद कम रखी गई है, जिससे युवाओं पर आर्थिक बोझ न पड़े।

युवाओं के हित में बड़ा कदम, 40% तक सब्सिडी

हेमंत सोरेन सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है कि इस योजना में ऋण की राशि पर अधिकतम 5 लाख रुपये या 40 प्रतिशत (जो भी कम हो) तक की सब्सिडी सीधे दी जा रही है। यानी युवा को पूरी राशि नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि सब्सिडी कटने के बाद ही EMI की गणना होती है। यह व्यवस्था देश की अन्य योजनाओं से कहीं अधिक उदार और युवा-हितैषी है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

50 हजार से 25 लाख रुपये तक का आसान ऋण

50 हजार तक के ऋण पर कोई गारंटी नहीं

50 हजार से ऊपर के ऋण पर केवल 10 प्रतिशत मार्जिन मनी

दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष प्राथमिकता

पर्यावरण और समाज हित को ध्यान में रखते हुए नशे व प्लास्टिक से जुड़े कारोबार बाहर

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इसे समावेशी बनाया है। 18 से 50 वर्ष तक की आयु का कोई भी झारखंडवासी जिसकी पारिवारिक आय 5 लाख रुपये सालाना से कम है, वह आवेदन कर सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति और बैंक डिफॉल्टर को छोड़कर लगभग हर जरूरतमंद युवा इसका लाभ ले सकता है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: किसानों के लिए CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल, इन फसलों पर मिलेगा फ्री बीमा

पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की सोच साफ दिखती है कि योजना में शराब, ताड़ी, हडिया जैसे नशे के कारोबार और पॉलीथिन-प्लास्टिक जैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवसायों को पूरी तरह बाहर रखा गया है। यह कदम न सिर्फ युवाओं को सही दिशा देता है बल्कि झारखंड को स्वच्छ और स्वस्थ राज्य बनाने की दिशा में भी मजबूत संदेश देता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अब घर बैठे करें आवेदन

युवाओं की सुविधा के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इच्छुक लाभार्थी https://cmegp.jharkhand.gov.in पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: कोल्ड वेव के चलते हेमंत सरकार का बड़ा कदम, 24 जिलों को भेजी गई राहत राशि

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की यह योजना साबित कर रही है कि सही नीति और सच्ची नीयत से बेरोजगारी जैसी बड़ी चुनौती को भी अवसर में बदला जा सकता है। झारखंड आज देश के उन चुनिंदा राज्यों में शुमार हो रहा है जहां सरकार नौकरी देने के साथ-साथ नौकरी पैदा करने का हुनर भी सिखा रही है।