Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान जापान दौरे पर हैं।
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) जापान दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के पहले दिन उन्होंने पंजाब में निवेश के लिए जापान के उद्योगपतियों (Industrialists) से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एवं अन्य शीर्ष निवेश संस्थाओं के साथ बैठक की। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि सीएम मान (CM Mann) ने जेबीआईसी, एशियन इंडस्ट्री, यमाहा, होंडा मोटर, जेआईसीए साउथ एशिया डिपार्टमेंट के महानिदेशक, टोरे इंडस्ट्रीज, कारोबार एवं उद्योग पर संसदीय उपमंत्री एवं फुजित्सू लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

निवेश से युवाओं को रोजगार मिलेगा- सीएम मान
इस मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश करने का उत्साह दिखाया। पंजाब में निवेश से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं राज्य की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। हमने सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विभिन्न क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना चाहती है पंजाब सरकार
इससे पहले जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम मान बैठकें भी कर चुके हैं। पंजाब सरकार जापान के साथ उन्नत निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर काम करना चाहती है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में नशा-मुक्ति की नई पहल- बन रही है ‘नशा छुड़ाओ फौज’
10-दिवसीय जापान दौरे पर हैं सीएम मान
रिपोर्टों के मुताबिक सीएम मान अपने 10-दिवसीय जापान दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब और जापानी कंपनियों के बीच औद्योगिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।यह दौरा राज्य सरकार की 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट, जो 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित होने वाला है, के पहले निवेश आकर्षण प्रयासों का हिस्सा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा
पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रण दिया और राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पंजाब में अग्रिम विनिर्माण, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल सर्विसेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी की महत्ता पर ज़ोर
पंजाब सरकार (Punjab Government) के इस प्रयास से उम्मीद है कि राज्य में विदेशी निवेश का नया दौर शुरू हो सकता है, जो विकास और रोजगार वृद्धि को नई दिशा देगा।
