Greater Noida West

Greater Noida West: गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में आग से हड़कंप

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

सोसाइटी AOA की लापरवाही उजागर

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज सुबह गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी (Royal Society of Galaxy) में स्थित एक बिजली की दुकान में अचानक आग (Fire) लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी (Society) के निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए खुद प्रयास कर आग पर काबू पाया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान को टाला जा सका।

ये भी पढ़ेंः Noida: I-Phone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी..एप्पल ने नोएडा में खोला अपना 5वां स्टोर

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इस घटना के दौरान सोसाइटी की एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (AOA) की गंभीर लापरवाही भी उजागर हुई। मौके पर मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील नहीं पाए गए, जबकि फायर वॉटर स्प्रिंकलर सिस्टम भी चालू हालत में नहीं था। इससे सोसाइटी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन, टाइमिंग, किराया सब जान लीजिए

घटना के बाद निवासियों में नाराज़गी देखी गई और उन्होंने सोसायटी प्रबंधन से सुरक्षा इंतजामों की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी। अब इस मामले में जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।