Noida

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ़्तार से गाड़ी दौड़ाने वाले, पहले ये खबर पढ़ लीजिए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida: कोहरे और सर्दी के मौसम में सड़क हादसों को रोकने के लिए नोएडा प्रशासन ने अहम फैसला लिया है।

Noida News: कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एमपी-2 एलिवेटेड रोड (Elevated Road) सहित शहर की 5 प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा कम की जाएगी। यह नई व्यवस्था 15 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी और 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कौन-कौन सी सड़कें होंगी प्रभावित?

आपको बता दें कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर नई स्पीड लिमिट के अनुसार कैमरे सेट करने की मांग की है। नियम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एमपी-2 एलिवेटेड रोड के अलावा मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक), मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (सेक्टर-16ए फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-61 अंडरपास तक) तथा डीएससी रोड (सेक्टर-1 से फेज-2 तक) पर लागू होगा।

गूगल मैप्स पर भी दिखेगी नई स्पीड लिमिट

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रवीन रंजन सिंह (Dr. Praveen Ranjan Singh) ने कहा कि नई गति सीमा की जानकारी गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल सड़क सुरक्षा माह के दौरान शुरू की गई थी, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चालकों को सही जानकारी मिल सके। जल्द ही नोएडा अथॉरिटी के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की जाएगी और स्पीड लिमिट को औपचारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन, टाइमिंग, किराया सब जान लीजिए

क्या होगी नई रफ्तार?

एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा।

मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2 और डीएससी रोड पर हल्के वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा तथा भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी ब्रेक

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर कोहरे के दौरान दुर्घटनाएं रोकने के लिए गति सीमा और सख्त की गई है। यहां हल्के वाहनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की 50 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। यह नियम भी 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: I-Phone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी..एप्पल ने नोएडा में खोला अपना 5वां स्टोर

ओवरस्पीडिंग से बढ़ रहे हादसे

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि तेज रफ्तार एक बड़ी समस्या है। जनवरी से अक्टूबर 2025 तक ओवरस्पीडिंग के 59,242 चालान काटे गए। साल 2024 में 1,165 सड़क दुर्घटनाओं में 462 लोगों की मौत हुई और 966 घायल हुए। इसी तरह जनवरी से अगस्त 2025 तक 797 हादसों में 311 मौतें और 585 लोग घायल हुए। इन चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए स्पीड लिमिट कम करने का निर्णय लिया गया है।