CM मान की हुंकार..केंद्र में जिस दिन बनेगी AAP की सरकार..बंद हो जाएगा भ्रष्टाचार

दिल्ली NCR

CM Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 को लेकर हुंकार भरी है। सीएम मान बोले जिस दिन केंद्र में ‘आप’ की सरकार बनेगी भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बाघापुराना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) उम्मीदवार करमजीत अनमोल (Karamjeet Anmol) को संसद चुनने की अपील की। सीएम मान ने कहा कि करमजीत और मैं दोनों ईमानदार और मेहनती लोग हैं। हम सामान्य पृष्ठभूमि से आए और मनोरंजन जगत में पहचान बनाई।
ये भी पढ़े: पंजाब की जनता के लिए मैं हमेशा हाजिर रहूंगा: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि अब मेरा एकमात्र लक्ष्य लोगों की सेवा करना है। उन्होंने आगे कहा कि करमजीत को संसद में अपनी आवाज बनने का अवसर दें। सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने सुखबीर बादल और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने धर्म का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिए किया है।

सीएम मान ने कहा कि इसे ढाल के तौर पर हमेशा उपयोग किया। उन्होंने कहा कि इन सियासी दिग्गजों को हराना उनके लिए आसान नहीं था, किंतु यह लोगों का प्यार और समर्थन है जिसने इसे संभव बनाया। सीएम मान ने कहा कि बादल जो बोएगा वही काट रहे हैं। उनकी मौजूदा स्थिति उनके बुरे कर्मो का परिणाम है। अब वह ‘परिवार बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़े: Punjab का एक रुपया बर्बाद नहीं होने देंगे: CM मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि अभी उनकी लड़ाई केंद्र से, तानाशाह बीजेपी (BJP) से, राज्यपाल आदि से है। इसलिए उन्हें और ज्यादा ताकत की जरूरत है। हमें और अधिक ताकत और साहस देने के लिए पंजाब की सभी 13 सीटें जिताइये।