Greater Noida West: प्रॉपर्टी खरीदने की लगी होड़

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida West : अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को वीकेंड में मस्ती करने या खरीदारी करने के लिए नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ग्रेनो वेस्ट तेजी से कमर्शल हब के रूप में आगे बढ़ रहा है। यहां मॉल और मल्टीप्लेक्स की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। वीकेंड के दिन मस्ती और परिवार के साथ खरीदारी के लिए बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं। नोएडा की ही तरह अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट भी तेजी से कमर्शल हब के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते लोगों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रॉपर्टी खरीदने की लगी होड़ लगी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: श्री राधा स्काई गार्डन में बच्चे पर डॉग अटैक

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: निराला ग्रीनशायर की तस्वीर देख लीजिए

ग्रेनो वेस्ट (Noida Extension) एरिया में वर्तमान समय में बढ़ती आबादी के कारण मुख्य मार्गों पर मॉल और मल्टीप्लेक्स शुरू हो गए हैं। जबकि, आने वाले समय में कई और शुरू होने वाले है। मॉल में नीचे के एरिया में बड़े-बड़े आउटलेट और ऊपर के एरिया को ऑफिस के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसकी वजह से आने वाले समय में नया कमर्शल हब के रूप में सामने आएगा।
शॉपिंग और आउटिंग को होगा अच्छा विकल्प
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक के आसपास एरिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ ही बढ़ती आबादी को देखते हुए बड़े-बड़े मॉल हैं जहां न सिर्फ मस्ती कर सकते हैं बल्कि आपके खाने-पीने के लिए भी कई विकल्प हैं। गौड़ चौक एरिया में सर्विस रोड के समीप ही बड़े मॉल संचालित हो रहे हैं, जबकि और नए बन भी रहे हैं। इन्ही मॉल में ऊपर के फ्लोर पर ऑफिस स्पेस भी दिया है। जिसकी वजह से प्रॉपर्टी की डिमांड भी बढ़ी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ती आबादी की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुकाबले इस एरिया में एजुकेशन संस्थान भी तेजी से बन रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बजाए सोसायटियों में रहने वाले लोग आसपास के स्कूलों में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। सेक्टर-1, नॉलेज पार्क-5, टेकजोन-4,टेकजोन-5 एरिया में सभी बोर्ड के स्कूल संचालित हो रहे है। जिसमें काफी संख्या में बच्चों पढ़ाई करते हैं।
सोसायटियों के पास ही बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
वीकेंड के दिन मस्ती और परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए परिवारों के लिए इस एरिया में बेहतर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का विकल्प है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के बजाए घर के समीप ही लोग जाना पसंद करते हैं। कई मॉल में घरेलू सामान की खरीदारी करने के साथ ही कपड़े खरीदने के लिए बड़े-बड़े ब्रांड के आउटलेट है। कमर्शल हब के रूप में हर सेक्टर निखरकर आ रहा है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi