Punjab का एक रुपया बर्बाद नहीं होने देंगे: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Maan News: पंजाब की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के लिए कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए ‘आप’ पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से मैदान में उतर आए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब का एक रुपया बर्बाद नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ेः पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत में केंद्र की सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। आप इसी तरह प्यार और समर्थन बनाए रखें। हम किसी को पंजाब का 1 रुपया भी बंद नहीं करने देंगे।
ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा हमला बोले केजरीवाल जी की बीमारी का बनाया जा रहा मजाक
पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदान होगा। पंजाब की सभी सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी।