पंजाब की जनता के लिए मैं हमेशा हाजिर रहूंगा: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Maan News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब की जनता के लिए मैं हमेशा हाजिर रहूंगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए ‘आप’ पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से मैदान में उतर आए हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab की जनता फिर से लोकसभा चुनाव में AAP को आशीर्वाद देगी: CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि फिरोजपुर से सांसद रहे सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) अपने संसदीय क्षेत्र की बात तो दूर, कभी संसद भी नहीं आए। उनके पास सबसे कम सवाल हैं और संसद में उनकी उपस्थिति सबसे कम है। लेकिन आप हमें जहां भी बुलाएं, आप हमेशा हाजिर हैं और आगे भी रहेगा।
ये भी पढ़ेः परिवार के साथ Amritsar के स्वर्ण मंदिर पहुंचे CM मान..मांगा जीत का आशीर्वाद

पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पंजाब में सबसे आखिरी चरण में मतदान होगा। पंजाब की सभी सीटों पर 01 जून को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी।