Punjab के CM मान का किसानों से वादा..बोले एक-एक दाने का देंगे मुआवजा

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब में हुई बेमौसम बरसात ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने कहा है कि बारिश की वजह से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करके किसानो के लिए मुआवजा राशि जारी किया जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
ये भी पढ़ेंः Punjab के CM मान की हुंकार.. हम सर्वे में नहीं आते, सीधे सरकार बनाते हैं

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह (CM Bhagwant Singh Maan) मान फतेहगढ़ साबिह में रैली को संबोधित कर रहे थे तभी आंधी-बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया। लेकिन इसके बाद भी रैली को संबोधित करते हुए मौसम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अकाली दल (Akali Dal) और कांग्रेस वाले इस आंधी की तरह है, जोकि कुछ समय बाद ये सब साफ हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बारिश से फसलों के नुकसान की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही चंडीगढ़ में वह अधिकारियों से मीटिंग करके किसानों के दाने दाने का मुआवजा दिया जायेगा।

ये भी पढ़ेंः CM मान के बाद गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकती है सुनीता केजरीवाल..स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम

आपको बता दें कि अप्रैल का महीना जहां चिलचिलाती धूप से देश भर के कई हिस्सों को झुलसा रहा है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश ने किसानों की फहलों को भारी नुकसान पहंचाया है हालांकि बारिश से यहां का मौसम सुहाना जरूर हो गया है। लेकिन, यह सुहाना मौसम देखते ही देखते ओलावृष्टि में बदल गईं। जिससे किसानों की कटी हुई फसलों को बेहद नुकसान हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के जालंधर शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, पटियाला जिले के राजपुरा शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरियाणा के करनाल में तीव्र बारिश और ओलावृष्टि से कटी हुई फसलों को नुकसान हुआ है।