लोकसभा चुनाव के लिए CM मान ने संभाली AAP की कमान..19 अप्रैल से राज्य में तूफ़ानी प्रचार

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: लोकसभा चुनाव का प्रचार सभी राजनीतिक दल जोरों शोरों पर कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने संभाल ली है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सारे उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। वहीं, अब सीएम भगवंत सिंह मान खुद 13 लोकसभा हलकों की कमान संभालेंगे। वह 19 अप्रैल से सभी हलकों में 3-3 दिन चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए सारा तैयारी कर ली गई है। दूसरी तरफ गुजरात के भावनगर पहुंचे सीएम मान आप उम्मीदवार उमेश मकवाना के नामांकन भरने के समय निकाले गए रोड शो में शामिल हुए। इस मौके उन्होंने आप कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
ये भी पढे़ंः Punjab में BJP को लग सकता झटका, कांग्रेस-AAP गठबंधन चुनाव में मारेगी बाजी!

Pic Social media

इसके साथ ही सीएम मान (CM Maan) ने विरोधी दलों पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भले ही समय खराब चल रहा है लेकिन हालात जरूर बदलेंगे। सीएम ने आगे कहा कि हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों से कह दो अपनी औकात में रहें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम केजरीवाल को देखकर आखों में आ गए आंशू

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी कब बनी थी, तो इसका जवाब होगा गुजरात के विधानसभा चुनाव का समय। सीएम ने कहा कि जब मैं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में मिलने गया था तो उन्हें देखकर आंखों से आंसू आ गए। मुलाकात के समय हमारे बीच शीशा था, हम फोन पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनसे क्या गलती हो गई। उन्होंने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल व कॉलेज स्थापित कर दिए। मुलाकात ऐसे करवाई गई जैसे वह आतंकी हों।

ये भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में पीने के पानी की बर्बादी करने वालो की अब खैर नही!

जेल के ताले टूटेंगे, सीएम केजरीवाल छूटेंगे

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सत्तापक्ष वाले गलतफहमी में है। उनकी सोच है एक ही पार्टी हमें हरा देगी, उसका नाम आम आदमी पार्टी है। उसके प्रधान के जेल में डाल दो। इसके बाद सब उनके पक्ष में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दरिया को रोका नहीं जा सकता है। दरिया अपना रास्ता खुद बनाते हैं। उन्होंने आखिर में नारा दिया जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे।