Punjab में BJP को लग सकता झटका, कांग्रेस-AAP गठबंधन चुनाव में मारेगी बाजी!

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब में बीजेपी को झटका लग सकता है। वहीं कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन चुनाव में बाजी मार सकती है। मीडिया रिपोर्ट के सर्वे के अनुसार पंजाब की 13 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) में से 9 पर इस बार इंडिया गठबंधन (India Alliance) को जीत हासिल हो सकती है। वहीं बीजेपी (BJP) को केवल 2 सीटें मिलने की उम्मीद बताई गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में नए IPS-PPS की नियुक्ति..जानिए कहां किसकी हुई तैनाती

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब में इस बार इंडिया गठबंधन (India Alliance) बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकता है। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मजबूत है। इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या वे केंद्र सरकार के कामकाज से खुश हैं। इसके अलावा लोग किसको वोट करने जा रहे हैं। सर्वे के अनुसार पंजाब में कांग्रेस को 13 में से 7 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी को 4 में से 2 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।

इस सर्वे के अनुसार शिरोमणि अकाली दल को 1 भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं वोटशेयर की बात करें तो इंडिया गठबंधन को 30.4 प्रतिशत और एनडीए को 20.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को चुनाव होने जा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अगुआई वाले गठबंधन को 8 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं बीजेपी को केवल 2 सीटें ही नसीब हुई थीं। आम आदमी पार्टी को एक सीट पर और शिरोमणि अकाली दल को 2 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने उम्मीदवारों की एक और सूची का ऐलान किया है जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का भी ऐलान किया गया है। चन्नी को जालंधर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ की सीट पर इस बार कांग्रेस ने पवन बंसल की जगह मनीष तिवारी पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ेः Punjab में अकाली दल को झटका, इस सीनियर नेता ने थामा AAP का दामन
पंजाब में कांग्रेस (Congress) ने सांसदों गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर से जबकि अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब सुरक्षित लोकसभा सीट से टिकट दिया है। पूर्व सांसद धरमवीर गांधी को पटियाला से कांग्रेस ने टिकट दिया है। गांधी ने कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी की सदस्यता छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस के अखिल भारतीय किसान शाखा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को बठिंडा से मैदान में उतारा गया है जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिअद नेता हरसिरत कौर बादल सांसद हैं।