Astrology: होली के बाद शुक्र चाल बदलेंगे, इन 5 राशियों की किस्मत चमकेगी!
Astrology News: हिंदू ज्योतिष में शुक्र (Venus) को असुरों के गुरु और शुभ ग्रहों (Auspicious Planets) में प्रमुख माना जाता है। कुंडली (Horoscope) में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को धनवान बना सकती है, साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं, सुंदरता, मान-सम्मान, और तरक्की का वरदान भी देती है। शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं, कभी उदित तो कभी अस्त होते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

आपको बता दें कि मार्च में शुक्र (Venus) सूर्य के नजदीक जाने वाले हैं। 18 मार्च को शुक्र अस्त होंगे और 4 दिनों तक इस अवस्था में रहने के बाद 23 मार्च को उदित हो जाएंगे। इस दौरान सूर्य के ताप से शुक्र की ऊर्जा कुछ कमजोर होगी, लेकिन फिर भी कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि ये कौन सी राशियां (Zodiac Signs) हैं जिनकी किस्मत इस बदलाव से चमकने वाली है।
इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि (Aries Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल भी शुभ रहेगी। इस समय पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और सेहत में भी सुधार होगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
वृषभ राशि (Taurus Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी साबित होगा। सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी और कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त लाभकारी साबित होगा। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े बंद होंगे, बेरोजगारी दूर होगी और सेहत संबंधित समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा।
सिंह राशि (Leo Rashi)
सिंह राशि के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा बरसने वाली है। इस समय घर-परिवार में खुशहाली आएगी और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। करियर और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। बिगड़े काम भी इस दौरान बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?
कुंभ राशि (Aquarius Rashi)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल फायदेमंद रहेगी। कारोबार में सफलता के प्रबल योग बनेंगे और नौकरी में बदलाव संभव है। मन मुताबिक जॉब मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
