Greater Noida News

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों की तो लॉटरी निकल गई..फिर बनेंगे करोड़पति

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए अच्छी और बड़ी खबर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने जमीन अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के किसानों को 6 फीसदी आबादी प्लॉट (Plot) देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। किसानों के नाम और उनकी कितनी जमीन ली गई, इसकी लिस्ट प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं। इसका लाभ 750 से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि अगले दो से तीन माह में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Pic Social Media

ड्रा से होगा आवंटन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) के अनुसार, आपत्तियों का निस्तारण कर आबादी प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आबादी भूखंड लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। प्लॉटों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। अथॉरिटी की कोशिश है कि इस वर्ष सभी किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए जाएं। कोर्ट के आदेश पर कुछ किसानों को चार फीसदी अतिरिक्त प्लॉट भी दिए जा रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन गांव के किसान होंगे मालामाल

भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) से प्रभावित किसानों को 6 फीसदी आबादी प्लॉट दिए जाने का प्रावधान है। बिसरख जलालपुर, छपरौला, नामौली, हजरतपुर, चिपियाना खुर्द उर्फ ​​तिगरी, बिरौंडी चक्रसैनपुर,चूहड़पुर खादर, हैबतपुर, तुस्याना, हबीबपुर, तिलपता करनवास, मथुरापुर, मायचा, सिरसा, रिठौरी, रसूलपुर राई, रामपुर फतेहपुर, आमका,जैतपुर वैशपुर व गुलिस्तानपुर आदि गांवों के शेष 787 किसानों की लिस्ट प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं।

ये भी पढे़ंः Delhi-नोएडा बॉर्डर पर 6 जगह बनेंगे लूप..जाम से मिलेगी राहत

प्लॉट जल्द होंगे आवंटित

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ रवि कुमार एनजी का कहना है कि सभी किसानों को जल्द ही प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे। प्लॉट आवंटित करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। दूसरे मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित 20 गांवों के बाकी किसानों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिन्हें छह प्रतिशत आवासीय भूखंड दिए जाने हैं।