Vastu Tips: मानसिक अशांति की समस्या होगी खत्म, अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Vastu Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक अशांति आम समस्या बन गई है। काम का दबाव पारिवारिक जिम्मेदारियां और आर्थिक चिंताएं मन की शांति को प्रभावित करती रहती हैं। ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बनाए रखने और मानसिक शांति पाने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जो बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। सही दिशा में सोना, घर में सही रंगों का चुनाव करना और वातावरण को संतुलित रखना जैसे वास्तु उपाय अपनाकर मानसिक संतुलन (Mental Balance) और सुख-शांति प्राप्त की जा सकती है। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कुछ प्रभावी वास्तु टिप्स, जो आपके जीवन में सकारात्मक (Positive) बदलाव ला सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?

किस दिशा में सोना चाहिए
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि सही दिशा में सोना बहुत आवश्यक होता है। यह मानसिक समस्याओं से बचने में सहायता करता है। ऐसे में हमेशा सोते समय पूर्व की ओर करके ही सिर करके सोना चाहिए। यह तनाव के साथ अन्य तरह की मानसिक समस्याओं से बचाने में कारगर होता है।
घर की जरूर रखें साफ-सफाई
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर की साफ-सफाई बहुत आवश्यक होता है। साफ-सफाई होने पर घर में निगेटिव एनर्जी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसकी वजह से तनाव और मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में पोछा लगाते समय नमक पानी का इस्तेमाल जरूर करें।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!
घर में जलाए कपूर
वास्तु नियमों के अनुसार, शाम के समय घर में कपूर जलाने से भी मानसिक शांति का अनुभव होता है। यह तनाव और मानसिक स्वास्थ्य को सही करने में सहायता करता है। ऐसे में इस उपाय को भी अपनाकर आप खुद को मानसिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।

चांदी का करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए नियमों के अनुसार, अगर मन को काबू रखने और मेंटल हेल्थ को स्वस्थ बनाए रखने में चांदी का सामान बहुत ही कारगर उपाय साबित होता है, क्योंकि मन का संबंध चंद्रमा से और चांदी चंद्रमा से जुड़ा हुआ होता है। आप चांदी की अंगूठी के साथ चांदी का चंद्र यंत्र बनवाकर अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पूजा स्थल को सही स्थान पर रखें
घर में मंदिर या पूजा स्थल को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करती है।
बेडरूम में सीसा सही स्थान पर रखें
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार बेडरूम में सीसा लगाने से पहले उसकी दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु के अनुसार, दर्पण (सीसा) को इस तरह लगाना चाहिए कि सोते समय व्यक्ति की छवि उसमें न दिखे, अन्यथा यह मानसिक अशांति को बढ़ा सकता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।