Exit Poll के नतीजे देखने के बाद मायावती ने बनाया नया प्लान!

मध्यप्रदेश राजनीति राजस्थान

BSP In MP And Rajasthan: एग्जिट पोल के नतीजे देखने के बाद मायावती (Mayawati) ने नया प्लान बनाया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव पर आए एग्जिट पोल (Exit Poll) ने बसपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब मायावती नई रणनीति पर बना सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के WhatsApp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः 5 राज्यों का सटीक Exit Poll..कॉंग्रेस-BJP के लिए किन राज्यों में गुड न्यूज़?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Exit Poll क्या है? कहानी एग्जिट पोल की
आपको बता दें कि एमपी और राजस्थान (MP and Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब मतगणना की बारी है। 3 दिसंबर को दोनों राज्यों की कुल 429 सीटों के लिए मतगणना होगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीते दिनों क्रमश 230 और 199 सीटों के लिए मतदान हुआ है।

इन चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल्स ने दोनों राज्यों में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मध्य प्रदेश में तो खुद मायावती कई सीटों पर प्रचार करने गईं थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों को कटघरे में खड़ा किया था।

एमपी में क्या है बसपा के लिए संदेश?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एग्जिट पोल्स में बसपा (BSP) को कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। एमपी और राजस्थान (Rajasthan) दोनों राज्यों में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने वाली बसपा के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में उसे 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक परिणामों में तब्दील हुए तो इन राज्यों में मायावती को लोकसभा चुनाव के लिए नई रणनीति पर काम करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एग्जिट पोल 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 62 सीमांत सीटें सरकार गठन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 62 सीमांत सीटें हैं। जहां सत्ता समर्थक और सत्ता विरोधी कारक 2 संभावनाओं को जन्म देते हैं।

यदि सभी सीमांत सीटें सत्ता विरोधी हो जाती हैं। तो कांग्रेस (Congress) को 153 से 165 सीटें, बीजेपी को 60 से 72 सीटें, बसपा को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि अन्य को 0-5 सीटें जीतने का अनुमान है।

मायावती ने ग्वालियर-चंबल के अशोक नगर, दतिया, भिंड, मुरैना, बुंदेलखंड के सागर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी में रैलियां की थी।

यदि सभी सीमांत सीटें सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में जाती हैं। तो कांग्रेस को 96 से 108 सीटें, बीजेपी (BJP) को 117 से 129 सीटें, बसपा को 0 से 4 सीटें, जबकि अन्य को 0-5 सीटें जीतने की संभावना है।

जानिए क्या है राजस्थान हाल?

एग्जिट पोल के मुताबिक समान वोट शेयर के भीतर 62 सीमांत सीटों (Marginal Seats) में से, कांग्रेस को 23 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 34 सीटें जीतने की संभावना है। इसके बाद 3 सीटें अन्य और 2 सीटें बसपा को मिलेंगी।

वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां भी बसपा के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के 6 विधायक जीत कर सदन पहुंचे थे। राजस्थान में बसपा को 0 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं न्यूज 24 चाणक्या, आजतक एक्सिस, रिपब्लिक मैट्रिज और टाइम्स नाऊ इटीजी ने भी बसपा के खाते में 0 सीटें दी हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi