09 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपको लाभ होगा। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपको भौतिक और सांसारिक सुख की प्राप्ति होगी। आपके लिए आज का दिन उत्‍साह से भरा होगा। आज के दिन काफी बदलाव आप ला सकते हैं और आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं। सावधानीपूर्वक वही काम करें जिसमें आपको लाभ की उम्‍मीद हो।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी फिजूलखर्ची धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपके और जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनातनी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोग काफी बिजी रहेंगे और आज का दिन विशेष भागदौड़ करने में बीतेगा और आपको दूसरों के लिए कोई व्‍यवस्‍था करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके घर में शाम के वक्‍त मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालने के बारे में सोच सकते है। आपका खर्च और काम दोनों बढ़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने भाई या बहन के साथ मिल बैठकर पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता से भरा होगा। आज आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। व्यावसायिक मामलों में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छे सोच से कार्यक्षेत्र में एक नई जगह बनाएंगे। आपके सहयोगियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जल्दबाजी के कारण आपसे काम में कुछ गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले में कोई बात गुप्त ना रखें, नहीं तो विरोधी उसका फायदा उठा सकते हैं। यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो  आपके कष्टों में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके मन में संतोष और शांति रहेगी। आज शुभ व्यय होने से मन में संतोष होगा। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। आज आपके सौंदर्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं तो सब कुछ अच्‍छा होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आपके खर्चे तो बेतहाशा होंगे, जिस कारण आपको आमदनी थोड़ी कम होगी। आप किसी के कहने में आकर अत्यधिक धन व्यय ना करें और अपनी शान शौकत  पर कुछ लगाम लगाएं। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको बाकी काम के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपके मौज मस्‍ती के दिन आने वाले हैं। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। भाग्‍य साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आप  अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है, जिनसे बचने के लिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने किसी मित्र से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन होगा। प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा और आपके धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी और आपका भाग्‍य साथ देगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपने काम से मतलब रखें , दूसरे के मामले में न पड़े, अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण तनाव बना रहेगा, जिसका असर आपके काम पर भी रहेगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने आवश्यक काम की सूची बनाकर आगे बढ़ें। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)