5 राज्यों का सटीक Exit Poll..कॉंग्रेस-BJP के लिए किन राज्यों में गुड न्यूज़?

Trending छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश राजनीति राजस्थान

Exit Poll Results 2023: 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे आ गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट नजर आ रही हैं। इन सब के कुछ एग्जिट पोल हैं जो भाजपा (BJP) के लिए नतीजों से पहले खुशी का कारण बनी हुई हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः Exit Polls क्या है? कहानी एग्जिट पोल की

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः राजस्थान में BJP या कांग्रेस..पढ़िए एग्जिट पोल के सटीक नतीजे
आपको बता दें कि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए वोट डाले जा चुके हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया हुआ है। वहीं वोटिंग की प्रक्रिया 30 नवंबर (November) को पूरी हो गई। और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स।

इन 5 राज्यों में 8 प्रमुख मीडिया रिपोर्ट और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स (Pole Of Poles) का हिसाब लगाया गया है। इस हिसाब से राजस्थान-मध्य प्रदेश में भाजपा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। और मिजोरम राज्य में हंग असेंबली की संभावना हैं।

राजस्थान (Rajasthan) में 8 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा की सरकार बन रही है। 1 पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। जबकि 2 में उसे सरकार बनाने के करीब बताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस को 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने की संभावना है।

राजस्थान में नहीं टूटेगा रिवाज

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को मध्य प्रदेश में तमाम अनुमान में बंपर बहुमत (Majority) मिलता दिख रहा है। भाजपा प्रदेश में 140 से 162 सीट जीत सकती है। वहीं कांग्रेस (Congress) को 68 से 90 सीट मिलने की बात कही गई है।
न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा 45 प्रतिशत मतों के साथ 139 से 163 सीटें जीतती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 38 प्रतिशत मतों के साथ 62-86 सीटों पर सिमट सकती है।

Pic Social Media

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 8 एग्जिट पोल में से 4 बीजेपी की सत्ता में वापसी नजर आ रही हैं। जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान हैं। एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को 5 सीटें मिलने की संभावना है।

एमपी में सरकार रहेगी बरकरार

टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे बीजेपी के लिए खुशी के संकेत लेकर आए हैं। राजस्थान में भाजपा 108 से 128 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें मिलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य से निराशा

सभी एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को निराशा हाथ लगती दिख रही है। वहीं सर्वे (Survey) में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले बढ़त नहीं दिखाई गई है। एबीपी सर्वे एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसके परिणाम से भाजपा की कुछ उम्मीद जगती दिख रही है। सर्वे में भाजपा को 60 में से 36 से 48 सीट मिलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सभी 8 पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी हो सकती हैं। इनमें से 5 पोल में बीजेपी की सत्ता से 4 से 6 सीट दूर दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, कांग्रेस को 48 और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना है।

तेलंगाना (Telangana) में 6 पोल्स जारी हुए है। इनमें 5 पोल कांग्रेस को पहली बार सत्ता में आने की संभावना हैं। जबकि एक में सत्ता के करीब बताया गया है। वहीं सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति किसी भी पोल में सत्ता में आती नहीं दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में BRS को 44, कांग्रेस को 64, भाजपा को 7 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

मिजोरम (Mizoram) में 5 एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट को सरकार बनाते दिखाया गया है। बाकी 4 पोल में हंग असेंबली की संभावना है। पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 15, ZPM को 16, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान देखा गया है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi