9 November 2025 Ka Rashifal

9 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

9 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास का पांचवां दिन है और रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल शाम 4:09 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी आज के दिन सम्पन्न होगा। राजनीतिक क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। समाज के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। आंखों से जुड़ी कोई समस्या के उभरने की संभावना नजर आ रही है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमाने व्यवहार से  लोग परेशान रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके जूनियर भी आपका पूरा साथ देंगे और किसी काम को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। नौकरी में आपके बॉस कामों की सराहना करेंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा धन देंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के ऊपर आज इष्टदेव का आशीर्वाद बना हुआ दिख रहा है। आज के दिन कुलदेवी की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम से लेकर रात तक वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दिन के खत्म होते-होते किसी महान पुरुष के दर्शन से आपको मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। अपने घर के निर्माण का भी आप कार्य शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इसकी वजह से आपके कुछ साथियों का मूड खराब हो सकता है। हालांकि आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात के समय में भाई का स्वास्थ्य छ परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। यदि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके लिए आपको गुरुजनों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

तुला राशि (Libra)  आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। इस दौरान तुला राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको समाज में विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा आपके लिए सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। नौकरी में यदि आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको  परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से काम करने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम समय से पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि वालों को आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बनती हुई दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और पारिवारिक दायित्व भी पूरे होंगे। शाम के समय में धार्मिक स्थानों की यात्रा का के योग प्रबल होकर स्थगित हो सकते हैं। इस दौरान वाहन प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। वाहन के खराब होने से खर्चों में इजाफा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ  रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने  लेकर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम आसानी से कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  राशि स्वामी शनि की वक्री स्थिति के कारण कुंभ राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान भाई को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ का स्थिति बन सकती है। आपके लिए अधिक खर्चे की स्थिति बन सकती है। संपत्ति से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करने से पहले हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करने की आवश्यकता है। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।  आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत में यदि गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें