Bihar

Bihar: चुनाव बाद नीतीश होंगे बिहार के CM, राजनाथ सिंह ने एनडीए के सीएम फेस पर दूर की कंफ्यूजन

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के CM पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है।

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के मुख्यमंत्री फेस (Chief Minister Face) को लेकर उठ रही अटकलों के बीच रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कंफ्यूजन दूर कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। राजनाथ ने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए 243 सीटों में से 160 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

एनडीए का सीएम फेस नीतीश कुमार ही

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक निजी इंटरव्यू में कहा, ‘एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। स्वाभाविक है कि चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री होंगे।’ उन्होंने एनडीए रैलियों में दिख रहे उत्साह को देखते हुए कहा कि दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना प्रबल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

‘जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत पाएगी’

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की भूमिका पर सवाल किए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने बिहार चुनाव के बाद बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना भी जताई और जोर देकर कहा कि बीजेपी का वैचारिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।

ये भी पढ़ेंः Bihar: पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों का जताया आभार

डिप्टी सीएम पद पर क्या बोले रक्षा मंत्री?

रक्षा मंत्री ने महिलाओं के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासन में कानून-व्यवस्था कायम है, जो राजद के शासन से बेहतर है। उन्होंने लोजपा (रामविलास) और बीजेपी के बीच उपमुख्यमंत्री पद साझा करने की खबरों पर कहा कि भविष्य में सभी संबंधित पार्टियां मिलकर आम सहमति से निर्णय करेंगी।

महिलाओं का झुकाव एनडीए की ओर- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ ने दावा किया कि बिहार की महिला मतदाता बड़ी संख्या में एनडीए के पक्ष में दिख रही हैं। उनका कहना था कि महिलाओं को नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सुरक्षित लग रहा है, जबकि राजद के पूर्व शासन को लेकर आज भी आशंका कायम है।

ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार ने किया मतदान, लोगों से की वोटिंग की अपील, देखें वीडियो

दूसरे चरण की तैयारियां तेज

पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।