8 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है और आज आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपको हर मामले में जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपके परिवार के लोग हर प्रकार से आपकी मदद करेंगे। शाम के समय कोई रुका काम पूरा होने से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शाम को निराशाजनक समाचार मिलने निराश न हों। रात का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपकी सोच समझ से काम को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने काम में आगे बढ़ें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सोच रहे हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का दिन खास है और आज आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है और आपको नुकसान हो सकता है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और कार्यक्षेत्र में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आप अवने करियर के मामले में किसी से सलाह मांग सकते हैं। शाम को कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं और उसमें आपका कुछ खर्च भी होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कानूनी मामलों में ढील देने से बचना होगा। आपके सहयोगी आपका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, तो उसे आप पूरा समय दें, तभी वह आपको अच्छा लाभ देगा। आप  किसी बात को पड़कर ना बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी वह बात बुरी लग सकती है। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपको आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और सम्‍मान मिलेगा। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और लाभ होगा। आपको किसी कारण से थकान अधिक लगेगी और आज आपकी भागदौड़ भी काफी रहेगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको किसी बेहतरीन संपत्ति के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपके खुश मिजाज व्यक्तित्व  होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में ईजाफा होगा। 

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। पास और दूर की यात्रा पर जाने के योग हैं। आपके संबंध सभी लोगों के साथ मधुर होंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होते दिख रहे हैं। व्यवसाय में आप चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप कोई भी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपका दिन शुभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। आज आपकी बीमारी की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और कोई प्रिय व्‍यक्ति आज मिलने आपके घर आ सकता है। परिवार के लोगो से आपको हर मामले में मदद मिलेगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से उदास रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो उसमें भी आप कुछ समय रुके। आपको अपनी संतान के करियर में आ रही समस्याओं के कारण भाग दौड़ करनी होगी, तभी उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति से आपका तनाव बढ़ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराशा हो सकती है। सावधान रहें और किसी की बातों पर भरोसा न करें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़ा करने से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। व्यवसाय में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सभी लोग मिलकर  किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी मामले मे बेवजह नहीं पड़ना है, नहीं तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपकी संतान  आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-8 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-8 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)