Vastu Dosh: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छोटी-छोटी चीजें भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
Vastu Dosh: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छोटी-छोटी चीजें भी जीवन (Life) में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। कई लोग वास्तु नियमों को मानते हैं, लेकिन अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की शांति (Peace of Home) और समृद्धि को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसा ही एक नियम है दरवाजे पर कपड़े (Clothes) न टांगने का। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि दरवाजे पर कपड़े टांगना क्यों गलत है और कपड़ों को टांगने का सही तरीका क्या है?

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
दरवाजे पर कपड़े टांगने से होता है नुकसान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के दरवाजे के ऊपरी हिस्से को मां लक्ष्मी (Maa Lakshmee) का स्थान माना जाता है। मान्यता है कि इस हिस्से में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दरवाजे पर कपड़े या अन्य चीजें टांगने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है, जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी, काम में रुकावट और धन हानि की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मक में बदल सकता है, जिससे शांति भंग हो सकती है।
कपड़े टांगने का सही तरीका
वास्तु शास्त्र में कपड़ों को टांगने के लिए सही दिशा और स्थान का उल्लेख किया गया है। कपड़ों को हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में टांगना चाहिए। पूर्व और उत्तर दिशा में कपड़े टांगने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। विशेष रूप से दरवाजे को कपड़े टांगने के लिए कभी भी चुनना उचित नहीं है। ऐसा करने से न केवल घर व्यवस्थित और साफ दिखेगा, बल्कि वास्तु दोषों से भी बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वास्तु नियमों से संवरेगी जिंदगी
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के इन छोटे-छोटे नियमों को अपनाकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकते हैं। कपड़ों को सही जगह और दिशा में टांगने से न केवल घर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। इन नियमों को अपनाकर आप वास्तु दोषों से बच सकते हैं और अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।
